{"_id":"60e435518ebc3ebf4950dc6f","slug":"kanpur-police-trying-to-save-those-who-misdeed-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: किशोरी की इज्जत लूटने वालों को बचाने में जुटी रही पुलिस, एक आरोपी का नाम तहरीर से हटाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: किशोरी की इज्जत लूटने वालों को बचाने में जुटी रही पुलिस, एक आरोपी का नाम तहरीर से हटाने को कहा
Tue, 06 Jul 2021 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के भीतरगांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में साढ़ पुलिस ने खेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पीड़ित परिजनों पर पहले समझौते के लिए दबाव बनाया। जब नहीं माने तो आरोपी गुलाब सिंह यादव का नाम तहरीर से हटाने की बात कहने लगे।
पीड़िता के चचेरे भाई के मुताबिक वे लोग इस पर भी नहीं राजी हुए तो पुलिस टालमटोल करने लगी। मामला जब अफसरों तक पहुंच गया, तब जाकर 10 घंटे बाद सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। वे लोग सुबह 11 बजे ही रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे।
पुलिस से रहता है मिलना जुलना
जानकारी के मुताबिक आरोपी रूप सिंह तीन डग्गामार बसों का संचालक हैं। तीनों बसें नौबस्ता से जहानाबाद चलती हैं। इस रूट में पड़ने वाले थानों की पुलिस के सहयोग से ही डग्गामार बसें फर्राटा भरती हैं। इस वजह से साढ़ थाने के पुलिसकर्मियों से रूप सिंह का मिलना जुलना है। यही वजह है कि पुलिस उसे बचाने के प्रयास में जुटी थी। रूप सिंह शादीशुदा है। एक साल पहले उसकी पत्नी मायके गई थी, तब से लौटी नहीं।
विज्ञापन
पीड़िता के नहीं हुए बयान, आरोपी भी फरार
पुलिस केस दर्ज करने के बाद अब तक पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं करवा सकी है। सबसे अधिक समय थाने और अस्पताल के चक्कर लगाने में लग गया। मंगलवार को बयान दर्ज हो सकते हैं। हालांकि अब उसकी हालत कोर्ट जाने की नहीं है। ऐसे में मजिस्ट्रेट पीड़िता के पास जा सकते हैं। वहीं पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।