फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police raided in search of Dinu's brother and associate, warned the family

Kanpur: दीनू के भाई और सहयोगी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, घरवालों को दी चेतावनी

Mon, 09 Jun 2025 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी कर्नलगंज के साथ सर्किल के फोर्स ने ग्वालटोली और नवाबगंज में छापेमारी की। सहयोगी नीरज दुबे और भाई संजय उपाध्याय के यहां फोर्स गई।

विज्ञापन
Kanpur: Police raided in search of Dinu's brother and associate, warned the family
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय और सहयोगी नीरज दूबे की तलाश तेज हो गई है। सोमवार को एसीपी कर्नलगंज के साथ सर्किल की फोर्स ने दोनों के घरों में दबिश दी। करीब एक घंटे तक उनकी तलाश की गई। घरवालों को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों ने सरेंडर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नरी पुलिस ने दीनू उपाध्याय के खिलाफ 14 रिपोर्ट दर्ज की हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली गलौज, जमीन पर कब्जे, रंगदारी मांगने, धमकी देने की धाराएं लगी हैं। एफआईआर में से कुछ में दीनू उपाध्याय के बड़े भाई संजय उपाध्याय और नीरज दुबे का नाम भी शामिल है। यह विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। एफआईआर होते ही दोनों फरार हैं। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया कर्नलगंज, नवाबगंज और ग्वालटोली थाने का फोर्स लेकर आरोपियों के घर पहुंचे।
विज्ञापन

Kanpur: Police raided in search of Dinu's brother and associate, warned the family
नवाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
एक साथ इतने अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित हुए। फोर्स सबसे पहले परमट क्षेत्र में स्थित नीरज दुबे के घर गया। यहां उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। यहां से एसीपी के नेतृत्व में फोर्स ने नवाबगंज में दीनू उपाध्याय के घर में छापा मारा। दोनों ही आरोपियों के न मिलने पर घरवालों को अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

Kanpur: Police raided in search of Dinu's brother and associate, warned the family
ग्वालटोली थाना - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि संजय उपाध्याय और नीरज दुबे के घर में छिपे होने की सूचना आई थी, जिस पर फोर्स ने छापेमारी की। दोनों ही आरोपियों को जल्द से जल्द सरेंडर करने के लिए कहा गया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed