{"_id":"684b15c9aa08d1aee3036715","slug":"kanpur-police-raided-in-search-of-dinu-s-absconding-companions-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दीनू के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, इन क्षेत्रों में पहुंची फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दीनू के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, इन क्षेत्रों में पहुंची फोर्स
Thu, 12 Jun 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दी दबिश
- फोटो : अमर उजाला
दीनू उपाध्याय के फरार साथियों की तलाश में गुरुवार को पुलिस ने नवाबगंज, नौबस्ता, चकेरी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिसकर्मियों ने घरवालों से आरोपियों को जल्द से जल्द समर्पण कराने की चेतावनी दी। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाम करीब पौने सात बजे पुलिस ने दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय, भतीजे रेनू उपाध्याय व मनु उपाध्याय और अनूप शुक्ला के यहां दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने दी दबिश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस नौबस्ता के दीपक जादौन और श्यामनगर के धर्मेंद्र यादव, बिठूर के बैकुंठपुर के सत्येंद्र त्रिवेदी के घर भी गई थी। सभी दीनू के साथी हैं। जमीन कब्जा करने, मारपीट, धमकी देना, रंगदारी मांगने समेत अन्य गंभीर आरोप लगे हुए हैं।