फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police picked up two people living with Akhilesh Dubey associates complainant came to SIT gave evidence

Kanpur: अखिलेश दुबे के साथियों संग रहने वाले दो लोगों को पुलिस ने उठाया, SIT के पास आए शिकायतकर्ता…दिए साक्ष्य

Fri, 08 Aug 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Aug 2025 02:37 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने जबरन वसूली के आरोपी अखिलेश दुबे और उनके साथियों की तलाश में दो लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग आरोपियों से लगातार संपर्क में थे, जिससे पुलिस को उनके इस गिरोह में शामिल होने का शक है।

विज्ञापन
Kanpur Police picked up two people living with Akhilesh Dubey associates complainant came to SIT gave evidence
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जबरन वसूली, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में दर्ज रिपोर्ट में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा के फरार साथियों की तलाश में नौबस्ता पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों की रिपोर्ट दर्ज होने से पहले कई बार आरोपियों से बातचीत हुई है। पुलिस दोनों की घटना में संलिप्त होने के साथ ही कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, गुरुवार को डीसीपी और एसीपी कार्यालयों में पहुंची अखिलेश दुबे और साथियों के खिलाफ शिकायत को शुक्रवार को थाने भेजा जा सकता है। भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा ने बुधवार को बर्रा थाने में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, दिनेश यादव, विमल यादव और दो बहनों के खिलाफ रेप के फर्जी मामले में फंसाने, वसूली करने, धमकी देने, षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

दोनों से पूछताछ जारी
इस मामले को उन्होंने किसी अन्य थाने से जांच कराने की मांग की थी, जिस पर केस नौबस्ता पुलिस को ट्रांसफर हो गया। नौबस्ता पुलिस ने लोकेशन और सीडीआर की मदद से आरोपियों के यहां दबिश दी। इस दौरान फरार आरोपियों से लगातार बातचीत करने वाले दो लोगों को पुलिस ने उठाया है। इसमें से एक ठेकेदार और दूसरा दलाल है। पुलिस को दोनों के अन्य शिकायतों में लगाए गए आरोपों में शामिल होने की संभावना है। दोनों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed