फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police on high alert forfestive season Ghatampur and Reuna police conduct a foot patrol

कानपुर: त्योहारों को लेकर खाकी मुस्तैद, घाटमपुर और रेउना पुलिस का पैदल मार्च, शांति समिति की बैठक भी संपन्न

Tue, 13 Oct 2026 08:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 13 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर और रेउना थाना पुलिस ने आगामी त्योहारों और शारदीय नवरात्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से कस्बों में संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। इस दौरान रेउना थाने में शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Police on high alert forfestive season Ghatampur and Reuna police conduct a foot patrol
घाटमपुर व रेउना थाना पुलिस ने किया पैदल मार्च - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आगामी पर्वों और शारदीय नवरात्र के मद्देनजर आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में घाटमपुर और रेउना थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।

विज्ञापन

इसके साथ ही रेउना थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। रेउना थाने में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने सभी संभ्रांत लोगों से संवाद स्थापित किया और पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos





शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। दूसरी ओर, घाटमपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा संदेश देते हुए फ्लैग मार्च निकाला। घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में पूरी तरह से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed