{"_id":"5d03c27b8ebc3e158a3f6020","slug":"kanpur-police-lodge-fir-after-order-of-deputy-cm-keshav-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम पुलिस: डिप्टी सीएम के दखल के बाद दर्ज हो सकी हत्या की एफआईआर, दर दर भटक रहे थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम पुलिस: डिप्टी सीएम के दखल के बाद दर्ज हो सकी हत्या की एफआईआर, दर दर भटक रहे थे परिजन
Fri, 14 Jun 2019 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने शुक्रवार को युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार को परिजनों ने सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
आवास विकास हंसपुरम निवासी देशराज कुशवाहा ने बताया कि उनके छोटे बेटे रितेश को 7 जून को इलाके के सत्यम, अनुभव और चार अन्य दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। 8 जून की सुबह रसोई में उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
मुंह में कपड़ा ठूंसा था। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन