फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police is kind to the constable accused of rape, arrest not made even after 22 months, know the matter

Kanpur: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर मेहरबान है कानपुर पुलिस, 22 महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, जानें मामला

Tue, 03 Oct 2023 10:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

Kanpur Crime: डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में नोटिस तामील कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Police is kind to the constable accused of rape, arrest not made even after 22 months, know the matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बाबूपुरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को कमिश्नरी पुलिस बचाने में जुट गई है। सिपाही के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी क्राइम ब्रांच उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी अब तक सिपाही के घर कुर्की का नोटिस तक चस्पा नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में बाबूपुरवा थाने के तत्कालीन सिपाही अलीगढ़ निवासी अमित कुमार के खिलाफ किशोरी को होटल में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पॉक्सो-दुष्कर्म की धारा होने के बावजूद विवेचकों ने उसे बचाते हुए दो बार अंतिम रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद फिर से जांच शुरू हुई। वर्तमान में जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने उसे दोषी माना है और 12 दिन पहले कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी करा लिया, लेकिन उसे आरोपी के घर चस्पा नहीं करा सकी। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में नोटिस तामील कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed