फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur police half encounter

कानपुर: पुलिस ने रोका तो बदमाश ने शुरू कर दी फायरिंग, जवाबी हमले में हुआ घायल

Mon, 25 Feb 2019 01:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Feb 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
kanpur police half encounter
डेमो
कानपुर के बर्रा में सोमवार तड़के पुलिस के रोकने पर एक मोटर साइकिल सवार बदमाश ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। अचानक शुरु हुई फायरिंग से पुलिस फोर्स सकते में आ गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जा धंसी।
विज्ञापन


सोमवार तड़के गश्त के दौरान लगभग 02ः30 बजे साउथ सिटी तिराहे की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखायी दिया। जिसे पुलिस ने रोका तो वह बिना रूके मोटर साइकिल से रामगोपाल चैराहे की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन

संदिग्ध होने पर पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो वह रामबरन सिंह यादव के मकान के सामने मोटर साइकिल से फिसल कर गिर गया। उसने फौरन तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर करना शुरु कर दिया। जब वह फिर से कारतूस भरने लगा तो पुलिस ने उसपर जवाबी फायरिंग करना शुरु कर दिया। 

जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी और वह घायल होकर गिर गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ सोनू पुत्र शिशुपाल सिंह नि0 ज्योती सरैया ग्राम बन्नापुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात बताया।

विक्रम थाना बर्रा व नजीराबाद से वाॅछिंत एवं 25,000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त है। जिले के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आदि के लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।  मौके से 01 तमंचा 315 बोर , 02 कारतूस 315 बोर, 01 खोखा 315 बोर, चोरी की एक मोटर साइकिल, 01 सोने की चैन बरामद हुई। घायल बदमाश को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed