फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police found the husband who left the house after 17 years

कानपुर: घर छोड़ गए पति को पुलिस ने 17 साल बाद खोजा, बोला- पत्नी से रोज होता था विवाद

Mon, 27 Dec 2021 11:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 11:21 AM IST
सार

पप्पू अवस्थी ने पुलिस को बताया कि जब उनकी उम्र 23 वर्ष थी तो पत्नी सुमन से आए दिन होने वाले विवाद से त्रस्त होकर घर छोड़ने का फैसला लिया और चुपचाप चले गए। परिजनों ने उन्हें सालों खोजने का प्रयास किया। अंत में थक हार कर मान लिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur: Police found the husband who left the house after 17 years
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पत्नी से त्रस्त होकर घर छोड़कर गए युवक को पुलिस ने 17 साल बाद मथुरा से बरामद किया। पत्नी ने कुछ दिन पहले ससुर पर ही हत्या का आरोप लगाया था, जांच में जुटी युवक तक पहुंच गई। युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी के आए दिन विवाद करने से तंग आकर वह सब कुछ छोड़ कर चला गया था।
विज्ञापन


सजेती के लहुरीमऊ निवासी पप्पू अवस्थी वर्तमान में 40 वर्ष के हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब उनकी उम्र 23 वर्ष थी तो पत्नी सुमन से आए दिन होने वाले विवाद से त्रस्त होकर घर छोड़ने का फैसला लिया और चुपचाप चले गए। परिजनों ने उन्हें सालों खोजने का प्रयास किया। अंत में थक हार कर मान लिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पत्नी व परिवार के दस्तावेजों में भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, पप्पू मथुरा में जाकर किराये के कमरे में रहने लगा और एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसलिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत 
पप्पू की पत्नी सुमन ने कुछ समय पहले महिला आयोग में शिकायत करते हुए ससुर जगतनारायण, जेठ सुरेश व वीरेंद्र पर 17 साल पहले पति पप्पू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। करीब एक सप्ताह पूर्व महिला आयोग ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मिस्ड कॉल से खुला रहस्य
थाना प्रभारी नीरजबाबू ने जांच शुरू कर पूछताछ के लिए आरोपी ससुर जगतनारायण को थाने बुलाया। उसने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले एक नबंर से मिस्ड काल आई थी। पुलिस ने उस नंबर को ट्रैक किया तो वह मथुरा का निकला। इस पर पुलिस ने मथुरा पुलिस से संपर्क कर पप्पू अवस्थी को खोज निकाला। वह फैक्टरी में नौकरी करता मिला। पप्पू को बरामद करने वाली टीम में सजेती थाना प्रभारी नीरज बाबू, एसआई पंकज सिंह, एसआई कृष्ण कुमार व अभिषेक दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed