{"_id":"5f034ae72bf6d12b173bdfb6","slug":"kanpur-police-encounter-news-aap-leader-sanjay-singh-meets-family-member-of-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता संजय सिंह शहीद के परिजनों से मिले, हाईकोर्ट के जज से बिकरू कांड की जांच कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता संजय सिंह शहीद के परिजनों से मिले, हाईकोर्ट के जज से बिकरू कांड की जांच कराने की मांग की
Mon, 06 Jul 2020 09:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह रविवार देर शाम रूरूकलां गांव पहुंचे। यहां मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही राहुल कुमार के पिता ओम कुमार और परिजनों से मिले। परिजनों की मांग पर पार्टी की ओर से शहीद द्वार बनवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पुलिस के साथ इतनी बड़ी घटना कभी नहीं हुई। उन्होंने हाईकोर्ट के मौजूदा जज से घटना की जांच कराए जाने की मांग की। घटना में उन्होंने पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आखिर किन परिस्थितियों में पुलिस बिना बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक हथियारों के दुर्दांत अपराधी को पकड़ने गई थी।
सवाल दागे कि आखिर ढाई साल से विकास दुबे बाहर कैसे था जब उस पर 60 मुकदमे दर्ज थे। इस मौके पर डॉ एस पी सिंह, अंकुर कटियार, आशुतोष सेंगर प्रदेश प्रभारी आप पार्टी, दिनेश कुशवाहा जिलाध्यक्ष, हेमंत पोरवाल प्रदेश युवा अध्यक्ष आदि रहे।