फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police crack down on Municipal Corporations illegal tax investigation into complaints begins

कानपुर: नगर निगम के अवैध टैक्स पर अब पुलिस भी सख्त, शिकायतों की जांच शुरू, जुटाए जा रहे हैं ऑडियो-वीडियो

Tue, 25 Aug 2026 06:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 06:48 PM IST
सार

नगर निगम में कथित अवैध टैक्स वसूली और जबरन ठेकेदारी को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार, मिली शिकायतों के आधार पर ऑडियो-वीडियो साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Police crack down on Municipal Corporations illegal tax investigation into complaints begins
कानपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम में चल रहे अवैध टैक्स और जबरन वसूली के मामलों पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार, मिली शिकायतों के आधार पर ऑडियो-वीडियो साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच में आरोप सही पाए जाने पर आने वाले दिनों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

कानपुर नगर निगम के अवैध टैक्स पर मुख्यमंत्री की सख्ती देख पुलिस ने भी कार्रवाई के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। पुलिस ने जबरन टैक्स वसूली, ठेकेदारी और जमीनों पर कब्जे के मामलों में आ रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेना किया है। आने वाले चार-पांच दिनों में शहर के कुछ थानों में अवैध टैक्स से संबंधित प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती हैं। फिलहाल, पुलिस शिकायतों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में चल रहे अवैध टैक्स और उस पर हुई कार्रवाई के बारे में अधिकारियों से पूछा था। इसके अलावा जबरन टैक्स कैसे वसूला जा रहा है और आखिर किसके आदेश पर जबरिया ठेकेदारी कराई जा रही है। यह कब से और क्यों चल रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाकर रिपोर्ट शासन को भेजने के आदेश दिए। इसके बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन

ठेकेदारों के खिलाफ आई थीं शिकायतें

पूर्व में आई शिकायतों और अवैध टैक्स से संबंधित ऑडियो और वीडियो एकत्र किए जा रहे हैं। जिन-जिन क्षेत्रों से ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतें आई थीं, उन्हें भी देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस अवैध टैक्स के मामले में चुप्पी साधे थी, लेकिन अब जब सीएम से कार्रवाई के आदेश मिले हैं, तो अवैध टैक्स को लेकर की गई शिकायतों को एकत्र किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जाएगा। नगर निगम के अवैध टैक्स को लेकर कुछ शिकायतें पुलिस को मिली हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। शिकायतें सही निकलीं तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed