फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur police changed fir of misdeed victim

पुलिस का खेल: भाई के दुष्कर्म के बाद किशोरी ने की थी खुदकुशी, छेड़छाड़ में रिपोर्ट पॉक्सो भी हटाया

Sun, 18 Aug 2019 02:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
kanpur police changed fir of misdeed victim
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर बिठूर में चचेरे भाई की करतूत से आहत होकर गुरुवार रात आत्महत्या करने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बिठूर पुलिस ने अपने मन के मुताबिक तहरीर लिखी। कहने के बाद भी दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन


छेड़छाड़ और जान से मारने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट भी नहीं लगाया। 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


 

पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप, मर्जी से लिखी तहरीर, कहने के बाद भी दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया

इस पर पीड़ित पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एफआईआर में जानबूझकर दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई है। इसकी शिकायत सोमवार को एसएसपी समेत अन्य आला अधिकारियों से करेंगे। आरोप है कि पुलिस ने खुद तहरीर लिखी है। हैरानी की बात है कि मृतका किशोरी थी। इसके बावजूद पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपी का सुराग नहीं
मामले में चचेरा भाई आरोपी है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस परिजनों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक टीम उसकी तलाश में शहर के कई इलाकों में दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया अगर पीड़ित परिवार का कोई अन्य आरोप है तो शिकायत पत्र के आधार पर जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर विवेचना के दौरान एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed