फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police caught a cattle smuggler red handed while slaughtering cattle shot in the leg two absconded

Kanpur: गोवंश काट रहे तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, पैर में लगी गोली…अन्य दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Sep 2025 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Sep 2025 10:39 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर गोवंश काट रहे एक तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Police caught a cattle smuggler red handed while slaughtering cattle shot in the leg two absconded
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में पुलिस ने गोवंश काट रहे एक तस्कर जावेद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर की गई। रात में गोवंश काटने की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी जावेद के पैर में गोली लगी। एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि जावेद अपने दो अन्य साथियों के साथ गोवंश को काट रहा था।

विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने शोर सुनकर यह देखा और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस को देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि जावेद को पकड़ लिया गया। पुलिस जावेद को घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए ले जा रही थी, तभी उसने दोबारा भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed