फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones

UP: 'पुलिस ने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया', इस शहर में जामताड़ा जैसा अड्डा; 5वीं से 11वीं पास तक शातिर शामिल

Thu, 09 Apr 2026 01:40 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 09 Apr 2026 01:40 PM IST
सार

कानपुर के कई क्षेत्र जामताड़ा बने हैं। पुलिस ने ड्रोन से ट्रेसकर 20 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं। 5वीं से 11वीं पास शातिर इसमें शामिल थे। फर्जी आईपीएस बनकर लोगों को चूना लगा रहे थे। अश्लील वीडियो देखने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर झांसा देकर सवा करोड़ की ठगी की।

विज्ञापन
Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
Cyber Fraud Gang - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के रेउना इलाके में बुधवार को 20 से अधिक गाड़ियों से पहुंचे पुलिस फोर्स ने ड्रोन की मदद से ट्रेसकर 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर गिरोह का राजफाश किया। गिरोह में शामिल पांचवीं से 11वीं पास शातिर फर्जी आईपीएस अधिकारी बन लोगों को चूना लगा रहे थे। 
विज्ञापन


गिरोह अश्लील वीडियो देखने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया। फरार गिरोह के अन्य 14 सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पिछले कुछ महीने से रेउना क्षेत्र से साइबर ठगी की साजिश रचने की सूचना मिल रही थी। यहां पर सक्रिय मोबाइल नंबरों से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साइबर ठगी का हॉट स्पॉट बनने का अलर्ट
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की ओर से कमिश्नरी पुलिस को रेउना क्षेत्र में साइबर ठगी का हॉट स्पॉट बनने का अलर्ट मिला। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके और घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत को साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई।

 

ड्रोन की मदद से खेतों और झोपड़ियों की निगरानी
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक टीम लगभग एक महीने से इलाके को ट्रेस कर रही थी। ड्रोन की मदद से खेतों और झोपड़ियों की निगरानी कराई गई। मंगलवार को रेउना, सजेती, घाटमपुर, सेन पश्चिमपारा, बिधनू, साइबर क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमों को आरोपियों को दबोचने के लिए भेजा गया। 

 

दोपहर लगभग 12:30 बजे 20 चार पहिया वाहनों और 15 दोपहिया वाहनों से भारी पुलिस बल रठिगांव पुल के नजदीक पहुंचा। यहां से दो ड्रोन के जरिये लाले बाबा मंदिर के बाग में कुछ युवकों की सक्रियता नजर आई।

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
रेउना थाना क्षेत्र के राठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर बड़ेला गांव से गिरफ्तार किए गए 20 साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ युवक अलग-अलग दूरी पर निगरानी करते दिखे। फोर्स ने पहले बाग को चारों तरफ से घेर लिया। इस बीच कुछ युवक वहां बनी झोपड़ी के अंदर जाते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने इशारा मिलते ही दबिश दी। एकाएक कार्रवाई से युवकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने 20 युवकों को दबोच लिया जबकि 14 भागने में कामयाब रहे।

ग्रामीणों ने शातिरों को छोड़ने की मांग की
पुलिस की कार्रवाई की सूचना आरोपियों में से किसी ने ग्रामीणों को दे दी। कुछ ही मिनटों में गांव की महिलाएं और पुरुष एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस से युवकों को छोड़ने की मांग की। कई महिलाएं पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगीं। 

 

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर दक्षिण जोन का और फोर्स बुलवाया गया। एक बटालियन पीएसी भी आ गई। देर रात तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक जारी रही। पुलिस ने सख्ती कर आरोपियों को दूसरे थाने में शिफ्ट करवा दिया। आरोपियों के पास से 16 मोबाइल, चार कीपैड फोन, 12 फर्जी आधार कार्ड, 4480 रुपये मिले हैं। रेउना थाने में 34 शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
 

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
रेउना थाना क्षेत्र के राठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर बड़ेला गांव से गिरफ्तार किए गए 20 साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरोह के इन सदस्यों की हुई गिरफ्तारी
रेउना क्षेत्र के राहुल कुमार, नीरज कुमार, प्रदीप सिंह, सतेंद्र, नीरज कुमार, प्रांशु, जगरूप सिंह, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कुलदीप, नरेश उर्फ शिवनाथ, ज्ञान प्रकाश यादव, रोमी, नीरज कुमार, शैलेंद्र कुमार, धीरज कुमार, शिवकांत, पारस कुमार।

 

एक माह से पुलिस रख रही थी नजर
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीम लगभग एक माह से इलाके को ट्रेस कर रही थी। ड्रोन की मदद से खेतों और झोपड़ियों की निगरानी कराई गई। मंगलवार को रेउना, सजेती, घाटमपुर, सेन पश्चिमपारा, बिधनू, साइबर क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमों को आरोपियों को दबोचने के लिए भेजा गया। 

 

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर लगभग 12:30 बजे 20 चार पहिया वाहन और 15 दोपहिया वाहन से भारी पुलिस बल रठि गांव पुल के नजदीक पहुंचा। यहां से दो ड्रोन के जरिये देखा गया कि लाले बाबा मंदिर के बाग में कुछ युवकों की सक्रियता नजर आ रही है।

फोर्स ने बाग को चारों तरफ से घेर लिया। ड्रोन से मिले वीडियो में कुछ युवक वहां बनी झोपड़ियों के अंदर जाते नजर आए। इशारा मिलते ही पुलिसकर्मियों ने एक साथ चारों तरफ से दबिश दी। एकाएक कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने 20 युवकों को दबोच लिया। 17 आरोपी भागने में कामयाब रहे।

 

रोजाना 120 से 150 करते थे कॉल
एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि गिरोह के सदस्य रोजाना 120 से 150 कॉल करते थे। यह किसी भी नंबर की सीरीज ले लेते थे। उस नंबर को ट्रू कॉलर, यूपीआई और पेटीएम नंबर में देखकर उपभोक्ता की जानकारी हासिल करते थे। उसके बाद उसको ठगी की साजिश में फंसाया जाता था। 

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
रेउना थाना क्षेत्र के राठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर बड़ेला गांव से गिरफ्तार किए गए 20 साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी कॉल करके आवास, सरकारी योजना, बैंक अफसर बनकर ठगी करते थे। ज्यादातर पुलिस अधिकारी बन अश्लील वीडियो देखने के नाम पर धमकाते और गिरफ्तार करने के लिए डराते थे। इस दौरान पुलिस के वाहनों का सायरन भी बजाया जाता था जिससे लोग शक न कर सकें।

 

ये हुआ बरामद 16 मोबाइल, चार
कीपैड फोन, 12 फर्जी आधार कार्ड, 4480 रुपये मिले हैं। अब तक की जांच में 40 म्यूल खातों की जानकारी हुई है। इन खातों से सवा करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
 

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
रेउना थाना क्षेत्र के राठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर बड़ेला गांव से गिरफ्तार किए गए 20 साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरोह के ये सदस्य फरार
विजय, भोला, मधुर, दीप उर्फ दरोगा, टाइगर उर्फ जितेंद्र, सोहित, मलखान, खुशवंत, प्रद्युम्न, शोभन, पंकज, अनुरुद्ध, अशोक संखवार, सर्वेश, दीपक, दिलीप।

 

शहर के कई क्षेत्र बने जामताड़ा
कानपुर शहर के कई क्षेत्र साइबर अपराध के नजरिये से जामताड़ा बने हुए हैं। यहां नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की ओर से हॉट-स्पॉट होने के अलर्ट आ रहे हैं। इनमें सचेंडी, पनकी, महाराजपुर, घाटमपुर, बिल्हौर और अन्य आउट थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार यहां पर साइबर अपराधियों की तलाश कर रही है। कुछ महीने पहले सचेंडी और महाराजपुर क्षेत्र से साइबर अपराधियों के गिरोह का राजफाश कर आरोपियों को जेल भेजा गया था।

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
रेउना थाना क्षेत्र के राठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर बड़ेला गांव से गिरफ्तार किए गए 20 साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर अपराध में अब तक पढ़े लिखे, अंग्रेजी बोलने और बेहतर ढंग से बातचीत करने वाले आरोपी ही शामिल हुआ करते थे। यह अपनी बातों से लोगों को प्रलोभन में लेकर ठगी का शिकार बनाते थे। पिछले कुछ वर्षों में ठगी के खेल में ग्रामीण क्षेत्र के युवा शामिल हो रहे हैं। 

 

इसकी जानकारी पुलिस के पास आई है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे गिरोह कई क्षेत्रों में चल रहे हैं। वहां के कुछ युवक नौकरी करने के नाम पर घरों से निकलकर खाली स्थान, खेत या प्रमुख जगहों पर जाकर ठगी की साजिश रचते हैं। यह कार्य पूरी तरह से टीम वर्क से होता है जिसमें काफी संख्या में लोग जुड़े रहे हैं। कुछ युवक तो नौकरी छोड़कर कार्य कर रहे हैं।
 

Kanpur Police Arrest 20 Cyber Fraudsters by Tracing Them Using Drones
रेउना थाना क्षेत्र के राठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर बड़ेला गांव से गिरफ्तार किए गए 20 साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ किशोर और बुजुर्गों को रेकी करने के लिए छोड़ा गया है। इनका कार्य बस सूचना देना होता है। पुलिस ने पिछले दिनों कई बार रेड की लेकिन आरोपी भाग निकले। ऐसा ही तरीका झारखंड के जामताड़ा में होता था। 

 

यहां साइबर अपराधी देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में साइबर अपराधियों के गिरोह संचालित होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

पुलिस ने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है...
पुलिस ने तुम लोगों को चारों तरफ से घेर लिया है। किसी भी तरह से भागने या कानून तोड़ने की कोशिश की तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक बल का प्रयोग भी किया जा सकता है। सन 70 और 80 में बनी फिल्मों का सबसे चर्चित डायलॉग कमिश्नरी पुलिस ने मंगलवार को बोला। दरअसल पुलिस ने घेराबंदी की थी जिस पर कुछ आरोपी हमलावर होने की तैयारी में थे। पुलिस ने लाउड हेलर से अनाउंसमेंट कर उन्हें चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed