{"_id":"672f6cc44d1b3321490aa4c7","slug":"kanpur-players-won-medals-in-taekwondo-by-defeating-their-opponents-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने विरोधी को चित्त कर जीते पदक, एक क्लिक में पढ़ें शहर की सभी खेल की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने विरोधी को चित्त कर जीते पदक, एक क्लिक में पढ़ें शहर की सभी खेल की खबरें
Sat, 09 Nov 2024 07:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 18वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कमलानगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल भावना गुप्ता, सीनियर वाइस प्रिंसिपल कविता चड्ढा, विभा त्रिवेदी ने दीप जलाकर किया। यहां पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी, सचिव सत्येंद्र सिंह यादव, बलराम यादव, प्रदीप सिंह चौहान, प्रयाग सिंह, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राम गोपाल बाजपेई, सुशांत गुप्ता, दीपक गौड़ आदि रहे।
पहले दिन के परिणाम
स्वर्ण पदक विजेता: आदित्य सिंह, इशारा अमीन, कुनाल यादव, सुधांशु मिश्रा, आर्यन गुप्ता, दिव्यांशु कुमार, दर्शी विश्वकर्मा, अभिषेक, कृष्णा, काव्या सिंह, हिमांशु मिश्रा, आरुष, आरएस हुसैन, आद्विक राणा, भारती अंबिका प्रसाद, अलीशा सिंह, सार्थक यादव, प्रत्यय पटेल, अर्जित पटेल, अंकुश द्विवेदी, अग्रिम।
रजत पदक विजेता: रघुराज शुक्ला, शिवांशी श्रीवास्तव, श्रेय प्रताप सिंह, रोशन गौतम, शस्तांग बाजपेई, आरोही कुशवाहा, सानिध्य बाजपेई, नित्य रस्तोगी, कार्तिकेय वर्मा।
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता: रौनक, पुरंजय, अर्पिता सिंह, पायल वर्मा, अरनव गुप्ता, युसूफ अंसारी, दिव्यांश, हर्षित शुक्ला, अविरल राय।
कानपुर वाल्वोज ने फ्लाइंग ईगल को 79 रनों से हराया
कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में शनिवार को पांच मैच हुए। पहले मैच में कानपुर वाल्वोज ने 25 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में फ्लाईंग ईगल की पूरी टीम 22.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। कानपुर वाल्वोज ने 79 रन से मैच जीत लिया। पांच विकेट लेने वाले कानपुर वाल्वोज के दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर वी डेंटल ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में डी वॉरियर्स की पूरी टीम 19 ओवर में 125 रन पर सिमट गई और वी डेंटल ने 76 रन से मैच जीता। 55 रन व तीन विकेट लेने वाले वी डेंटल के राहुल वर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में अपोलो मैदान रूमा में महाकाल वॉरियर्स ने जीटीबी वॉरियर्स को 18 रन से हराया। महाकाल वॉरियर्स के अक्षय यादव मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में जेम्स क्रिकेट मैदान पर जेबीके फ्रेंड्स इलेवन को बनाए। जवाब में कानपुर पैंथर्स ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। पंकज पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवें मैच में एससीजी क्रिकेट मैदान पर सुविधा ट्रैवर्ल्स को कानपुर हीरोज ने 5 विकेट मात दी। संदीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
शतरंज में वीएसएसडी कॉलेज बना विजेता
परेड स्थित पीपीएन डिग्री कॉलेज में हुई अंतरमहाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। एसएन सेन कॉलेज दूसरे और पीपीएन कॉलेज तीसरे नंबर पर रहा। पुरुष वर्ग में जागरण कॉलेज ने पहला, सीएसजेएमयू ने दूसरा और वीएसएसडी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. सुशील शुक्ला, प्रो. डीके सक्सेना, प्रो. सुहैल रजा, सत्येंद्र शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। पुरुष वर्ग में सीएसजेएमयू के आदित्य सिंह प्रथम, जागरण कॉलेज के ऋषभ बाजपेई द्वितीय, जागरण कॉलेज के अमन प्रताप सिंह तृतीय रहे, वीएसएसडी कॉलेज के पुलकित मित्तल चौथे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज की तनु निषाद प्रथम, वीएसएसडी कॉलेज की निकिता द्वितीय और क्राइस्ट चर्च कॉलेज की जिज्ञासा मीना तृतीय रहीं।
बॉस्केटबॉल में स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस विजेता
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्टेडियम में शनिवार को बास्केटबॉल टूर्नामेंट आत्मोदय हॉबी क्लब काउंसिल व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। बालिका वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम प्रथम और स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस की टीम प्रथम और शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। डॉ. ममता तिवारी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, सौम्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बंसीवाला इलेवन, पावर हिटर्स और वेयरहब वॉरियर्स ने जीते मैच
मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में एनआरआई प्रीमियर लीग सीजन-2 में शुक्रवार रात तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एनआरआई वॉरियर्स ने 15 ओवर में 208 रन बनाए। जवाब में बंसीवाला इलेवन की टीम ने 13.1 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के तेजस कनोड़िया मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स ने 15 ओवर में नाै विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में पावर हिटर्स ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीता। टीम के रोहन अग्रवाल मैन ऑफ द मैच चुने गए। वहीं, तीसरे मैच में ग्रेजिया जायंट्स की पूरी टीम 11 ओवर में 125 रनों पर सिमट गई। जवाब में वेयरहब वॉरियर्स ने 6.5 ओवर में एक विकेट पर 126 रन बनाकर नाै विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच विपिन सिंह रावत रहे।
डीएवी कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कैंप 11 से
सिविल लाइंस स्थित डीएवी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत दो दिवसीय सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन 11 व 12 नवंबर किया जाएगा। यह जानकारी छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कराटे कोच विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में आत्मरक्षा से जुड़े पैंतरों के साथ-साथ बालिकाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के टिप्स बताए जाएंगे।