फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Plantation Drive Under Question, Thousands of Saplings Struggle Without Proper Care

कानपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर सवाल, पौधे रोपे लेकिन संरक्षण करना भूल गए

Sun, 30 Aug 2026 06:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 06:30 PM IST
सार

Kanpur News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में इस वित्तीय वर्ष 35.90 लाख पौधे रोपे गए। अभियान के दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पौधारोपण में शामिल हुए। पौधे लगाने के बाद उनके संरक्षण की शपथ ली गई और तस्वीरें भी खिंचवाई गईं, लेकिन इसके बाद इन पौधों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आया।

विज्ञापन
Kanpur Plantation Drive Under Question, Thousands of Saplings Struggle Without Proper Care
सरसौल में लगे पौधे सूखे - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला की ओर से अलग-अलग ब्लॉकों में की गई पड़ताल में पौधों के संरक्षण की व्यवस्था बदहाल मिली। कहीं सैकड़ों पौधों में एक भी पौधा सुरक्षित नहीं बचा तो कहीं हजारों पौधों के बीच गिनती के ही पौधे नजर आए। कई स्थानों पर पौधे घास और झाड़ियों में दबे मिले और उनके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। पौधों को बचाने के लिए कई जगह न तो नियमित पानी देने की व्यवस्था मिली और न ही पर्याप्त ट्री गार्ड लगाए गए। निगरानी के अभाव में लगाए गए पौधे धीरे-धीरे सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

चार हेक्टेयर जमीन पर लगाए 3000 पौधे, एक महीने बाद बचे तीन हरे

सरसौल ब्लॉक के फुफवार सुई थोक गांव में चारागाह की चार हेक्टेयर भूमि को कब्जों से मुक्त कराकर 12 जुलाई को 3000 पौधे लगाने का दावा किया गया था। इनमें 2000 पौधे पंचायती राज एवं विकास विभाग और 1000 गंगा टास्क फोर्स की ओर से लगाए गए। एक माह बाद तीन पौधे हरे-भरे मिले। अधिकांश पौधे या तो जानवर खा गए या सूख गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदलपुर में 500 पौधे लगे, न पानी मिला न जिंदगी बची

चौबेपुर ब्लॉक के इंदलपुर शिवराजपुर गांव के परिषदीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए बीवीजी-रामजी योजना के तहत गड्ढे खोदे गए। इसके बाद यहां 500 से अधिक पौधे लगाए गए। बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। डेढ़ माह बाद मौके पर एक भी पौधा नहीं बचा। ग्रामीणों के मुताबिक पौधे या तो सूख गए या जानवरों ने खा लिए।

विज्ञापन

गोशाला में 700 पौधे रोपे, अब सिर्फ सूखे डंडे बचे

शिवराजपुर क्षेत्र के बिलहन गांव की गोशाला में करीब 700 पौधे लगाए गए थे। अब मौके पर अधिकांश पौधे गायब हैं उनकी जगह सूखे डंडे खड़े हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं आया, जबकि पौधरोपण के समय जिलास्तरीय अधिकारियों ने संरक्षण की शपथ भी ली थी।

निवादा सुजान में 500 में सिर्फ 15 पौधे सुरक्षित
शिवराजपुर ब्लॉक के निवादा सुजान गांव की बंद गोशाला में करीब 500 पौधे लगाए गए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में पौधे लगाए गए लेकिन बाद में पानी और निगरानी का इंतजाम नहीं हुआ। अब सिर्फ 15 पौधे सुरक्षित बचे हैं।

पशुनिस्तारण वाली जमीन पर लगाए पौधे, जानवरों ने किए खत्म

भीतरगांव ग्राम पंचायत के बाबूपुरवा मार्ग पर मृत पशु निस्तारण वाली सरकारी भूमि के किनारे जुलाई के पहले सप्ताह में करीब 35 फलदार पौधे लगाए गए। शुरुआत में पौधों में पत्तियां भी आने लगी थीं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से जानवरों ने पत्तियां खा लीं और कई पौधे तोड़ दिए। ग्रामीणों के अनुसार करीब 28 पौधे खत्म हो गए।

ट्रॉली में आए 2000 पौधे, 100 लगाए, बाकी सूख गए

पतारा ब्लॉक के धरमपुर में रिंद नदी किनारे स्थित जंगलेश्वर मंदिर के पुजारी प्रेमपुरी ने बताया कि यहां पौधरोपण के लिए करीब 2000 पौधे ट्रॉली से लाए गए थे। लगभग 100 लगाए गए। बाकी एक जगह छोड़ दिए गए। एक माह बाद सूखने पर उन्हें रिक्शे से उठा ले जाया गया। टेनापुर गोशाला में भी 300 पौधे लगाए गए, जबकि मौके पर 50-60 ही मिले।
1500 कागजों में, जमीन पर करीब 300 पौधे

घाटमपुर ब्लॉक की भदरस ग्राम पंचायत में करीब 300 पौधे लगाए गए, जबकि कागजों में 1500 पौधे दिए जाने की बात सामने आई। करीब 1200 पौधे ग्रामीणों को वितरित किए गए। ग्राम समाज की जमीन पर लगाए पौधे बड़ी-बड़ी घास में दबे हैं। कुछ सूख चुके हैं। बारिश से जो पौधे अभी हरे हैं उन्हें भी घास से नहीं निकाला गया तो बचने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed