{"_id":"632bfce5fa487b48dc00bec2","slug":"kanpur-piyush-jain-appeared-in-court-for-the-first-time-after-being-released-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जेल से छूटने के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुआ पीयूष जैन, अब 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जेल से छूटने के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुआ पीयूष जैन, अब 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई
Thu, 22 Sep 2022 11:43 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
इत्र कारोबारी पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ दर्ज जीएसटी चोरी और सोना तस्करी दोनों मामलों में अगली सुनवाई 7 अक्तूबर को होगी। लगभग आठ माह जेल में रहा पीयूष जमानत पर छूटने के बाद पहली बार स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश हुआ। कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान पीयूष के अधिवक्ताओं और अभियोजन पक्ष में तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक अम्ब्रीष टंडन ने तर्क रखा कि अभियुक्त को उसके खिलाफ लगाए गए आरोप व साक्ष्यों से संबंधित प्रपत्र दिए जा चुके हैं जबकि पीयूष के अधिवक्ता चिन्मय पाठक का कहना था कि उन्हें सभी प्रपत्र नहीं मिले हैं। इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक कोर्ट में तरह-तरह से तर्क रखे गए।
विज्ञापन
अम्ब्रीष टंडन ने बताया कि अगली तारीख पर अभियोजन की ओर से साक्ष्य कोर्ट में पेश किए जाएंगे। प्रपत्र मामले में कोर्ट ने आदेश रिजर्व कर लिया है। वहीं मुकदमे से संबंधित आर्डरशीट नकल सवाल विभाग में गई हुई थी। जिसे कोर्ट ने तत्काल मंगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन