फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pipeline broken in Anand Bagh, lakhs of liters of water flowed like a fountain

Kanpur: आनंदबाग में टूटी पाइपलाइन, फव्वारे की तरह बहा लाखों लीटर पानी, पांच हजार लोगों को पानी की किल्लत

Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Pipeline broken in Anand Bagh, lakhs of liters of water flowed like a fountain
फव्वारे की तरह बहा पानी - फोटो : अमर उजाला
गांधीनगर के आनंदबाग चौराहे पर पाइपलाइन टूटने से गुरुवार को फव्वारे की तरह पानी बहा। जलकल विभाग ने शाम को ऐसी ही स्थिति में एक घंटे पानी तक आपूर्ति की जिससे कुछ घरों में लो-प्रेशर से ही पानी पहुंच पाया। लाइन टूटने से करीब पांच हजार लोगों को पानी की किल्लत हुई। हालांकि जलकल विभाग ने रात में ही मरम्मत कराकर शुक्रवार की सुबह सामान्य रूप से जलापूर्ति करने का दावा किया है।
विज्ञापन


जलकल विभाग ने आनंदबाग चौराहे पर सुबह सड़क धंसने पर खोदाई कराई तो पाइपलाइन टूटने का पता चला। टूटे सीमेंट के पाइप से फव्वारे की तरह पानी निकलने लगा। देखते ही देखते आसपास की सड़क जलमग्न हो गई। करीब 20 मिनट बाद लेनिन पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति बंद कराई गई। इसके 10 मिनट बाद पानी बहना बंद हुआ। यहां 10 मिलीमीटर व्यास की सीमेंट की पाइपलाइन बिछी है जिससे आनंदबाग, गांधीनगर समेत आसपास के मोहल्लों में जलापूर्ति होती है।
विज्ञापन


 

Kanpur: Pipeline broken in Anand Bagh, lakhs of liters of water flowed like a fountain
आनंदबाग में टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
जलकल विभाग जोन-4 के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा ने बताया कि पाइपलाइन पहले से ही टूटी थी। पानी बहने से सड़क धंस गई थी। मिट्टी हटने से पानी और तेजी से निकलने लगा। शाम को ऐसी ही स्थिति में एक घंटे आपूर्ति की गई। इसके बाद मरम्मत शुरू कराई। रात में ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सुबह से सामान्य रूप से जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed