फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Piles of garbage litter streets before Holi pedestrians are troubled by stench and dirt

Kanpur: होली से पहले सड़कों पर कूड़े के ढेर; बदबू और गंदगी से राहगीर परेशान, ईओ ने दिए जांच के आदेश

Sat, 28 Feb 2026 01:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 01:50 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के दर्जनों मोहल्लों में होली से पहले गंदगी और कूड़े के ढेर लगने से जनता में भारी रोष है। पालिका ईओ ने सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए लापरवाहियों की जांच की बात कही है।

विज्ञापन
Kanpur Piles of garbage litter streets before Holi pedestrians are troubled by stench and dirt
सड़कों पर फैला कूड़े के ढेर - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में नियमित सफाई न होने से शुक्लागंज में जगह-जगह गंदगी फैली है और कूड़े का ढेर लगा है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। बीच सड़क तक कूड़ा बिखरा होने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

सुबह का कूड़ा पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा दोपहर तक उठाया जा रहा है। डोर-टू-डोर चलने वाली कूड़ा गाड़ियां भी मोहल्लों में देरी से पहुंच रही है। हालांकि सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कई मोहल्लों की गलियां बेहद संकरी हैं, जहां वाहन नहीं जा पाते हैं, ऐेसे में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन





कई मोहल्लों में जगह-जगह फैली है गंदगी
नगर के मोहल्ला सर्वाेदय नगर, कंचन नगर, अली नगर, रहमत नगर, परमसुखखेड़ा, श्रीनगर, मंशाखेड़ा,जगनीखेड़ा समेत अन्य कई मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी फैली है। उधर पालिका ईओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी को इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि कोताही बरती जा रही है, तो निरीक्षण कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed