फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pickup truck hits scooter rider drags him for 500 meters youth has a narrow escape police investigating

कानपुर: पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर 500 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचा युवक, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 03:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और उसे करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Pickup truck hits scooter rider drags him for 500 meters youth has a narrow escape police investigating
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में तेज रफ्तार शनिवार की रात स्कूटी सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पिकअप के खिलाफ तहरीर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कस्बे के जवाहर नगर पश्चिमी निवासी शुभम ने बताया कि वह हमीरपुर में नौकरी करता है। शनिवार देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। तभी कस्बे के मूसानगर रोड पर स्थित नगर पालिका मार्केट पर वह घर का कुछ सामान लेने के लिए रुका था। इसके बाद वह स्कूटी लेकर घर जा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos





पिकअप चालक गाड़ी समेत मौके से फरार
तभी मूसानगर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार पिकअप के बोनट में फंस गया। वह शोर मचाता रहा, लेकिन पिकअप चालक उसे 500 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इस दौरान स्कूटी पिकअप से छूट गई। लोगो ने शोर मचाया, लेकिन तब तक पिकअप चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

बाल-बाल बच गया युवक
घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, युवक बाल-बाल बच गया। युवक ने देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed