फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: person who entered college and molested the girl student went to jail

Kanpur: कॉलेज में घुसकर छात्रा से छेड़खानी करने वाला गया जेल, गुंडा एक्ट की कार्रवाई करेगी पुलिस

Mon, 09 Jan 2023 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: person who entered college and molested the girl student went to jail
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में किदवईनगर स्थित एक कॉलेज में घुसकर छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदे अनस को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेलबाजार में तीन व नौबस्ता में एक मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करेगी। रेलबाजार क्षेत्र के छावनी निवासी रक्षा विभाग के कर्मचारी की 19 वर्षीय बेटी को घर के सामने रहने वाला दबंग मोहम्मद अनस तीन साल से परेशान कर दोस्ती का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक बेटी जब हाईस्कूल में थी, तब भी उसने अगवा करने का प्रयास किया था। 21 अक्तूबर 2020 को पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद बेटी को फिर धमकाने लगा। पाकिस्तान के नंबर से फोन करवाकर केस वापस लेने की धमकी दी। इसके बाद रेलबाजार थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


दोबारा जेल से आने के बाद मां-बेटी से मारपीट की थी। 2021 में एक और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसके बाद दो जनवरी 2023 को छात्रा के कॉलेज में घुसकर केस वापस लेने के लिए धमकाया और जबरन निकाह करने व तेजाब डालने की धमकी दी थी। छह नवंबर को नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की चार टीमें आरोपी को तलाश कर रही थीं। रविवार रात यशोदानगर बरगदिया तिराहे के पास से युवक को दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलबाजार थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी पर गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई भी करेगी। - अंकिता शर्मा, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed