फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: People of a community pelted stones at devotees during worship, FIR against six

Kanpur: पूजा के दौरान एक समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं पर किया पथराव, छह पर एफआईआर, फोर्स तैनात

Tue, 13 Dec 2022 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: People of a community pelted stones at devotees during worship, FIR against six
पथराव के बाद फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में खैराबाद में सोमवार को पूजा के दौरान एक समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं पर पथराव कर दिया। इससे दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। इधर पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंचे बजरंगियों ने जमकर हंगामा काटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत छह पर धमकी व धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बेनाझाबर डेयरी मोहल्ले में खंडेश्वरी देवी का पुराना मंदिर है। मंदिर के बगल में ही रहने वाले नियाजुद्दीन मकान बनवा रहा है। सोमवार देर शाम आरती के दौरान मोहल्ले के लोग चबूतरे पर बैठे हुए थे। मोहल्ले के रवि व अन्य लोगों ने आरती होने तक निर्माण न कराने की बात कही तो नियाजुद्दीन भड़क गया और गाली गलौज करने लगा, तभी नियाजुद्दीन और उसके बेटे शमीम, सलमान, सिराजुद्दीन और नसीम ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि नियाजुद्दीन और उसके बेटों ने मोहल्ले के रवि, दीपू, कांची के साथ हाथापाई की। बवाल की सूचना पर स्वरूपनगर एसीपी मृगांक शेखर पाठक समेत सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। मामले को लेकर रवि ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि तनाव जैसी स्थिति नहीं है फिर भी एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। पथराव नहीं हुआ था छज्जे से पत्थर गिरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed