फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur People became overwhelmed with behavior of President

राष्ट्रपति के इस व्यवहार से कानपुर के लोग हुए गदगद

Sat, 16 Sep 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
 Kanpur People became overwhelmed with behavior of President
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी एवं राज्यपाल रामनाईक - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पहली बार अपने कानपुर शहर आए तो उन्होंने खूब अपनत्व दिखाया। राज्य सभा से सदस्य रहे ईश्वर चंद्र गुप्ता के घर में अतिथियों से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीएसए के लिए निकला। जैसे ही राष्ट्रपति की कार ने ठंडी पुलिया पर यू-टर्न लिया, तो राष्ट्रपति ने ड्राइवर से गाड़ी की स्पीड़ कम कराई।
विज्ञापन


फिर कार से भीतर से ही पुलिया के आसपास खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मिंयों और आम लोगों ने भी हाथ हिलाकर बॉय-बॉय कर जवाब दिया। राष्ट्रपति के इस व्यवहार से लोग गदगद हो गए, बोले राष्ट्रपति है तो अपने शहर के। इसलिए अपनत्व और लगाव होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का काफिला शाम 4:48 बजे सीएसए के तिलक नगर स्थित पूर्व सांसद ईश्वर चंद्र गुप्ता के घर पहुंचा। वहां पर राष्ट्रपति ने विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, उद्यमियों और गणमान्य लोगों से मुलाकात की। पूर्व सांसद से मुलाकात की। शाम 5:25 बजे राष्ट्रपति पूर्व सांसद के घर से सीएसए की तरफ  रवाना हुए। उस दौरान राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए लोग अपने घरों की छतों और ठंडी पुलिया के आसपास खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही राष्ट्रपति की कार ने ठंडी पुलिया पर सीएसए के लिए यू-टर्न लिया, तो एकाएक राष्ट्रपति की गाड़ी की स्पीड़ कम हो गई। कार की पीछे की सीट पर बैठे राष्ट्रपति ने मुस्करा कर वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लोगों ने भी हंसकर उनसे बॉय-बॉय किया। इसके बाद राष्ट्रपति की कार तेजी से सीएसए के तरफ चली गई। सीएसए से राष्ट्रपति हैलीकॉप्टर में बैठकर गंतव्य को चले गए।

काफिले में शामिल थी 52 गाड़ियां
सीएसए कैंपस में बने हैलीपैड पर हैलीकाप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रपति कार में बैठे। वहां से 52 गाड़ियों के काफिले के साथ राष्ट्रपति तिलक नगर निवासी ईश्वव चंद्र गुप्ता के घर पहुंचे। काफिले में दो एम्बुलेंस, जैमर लगी गाड़ी, बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी शामिल थीं। गाड़ियों का काफिला इतना बड़ा था तिलक नगर निवासी पूर्व सांसद से घर से ठंडी पुलिया तक वाहनों की कतार लग गई। आखिर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को ठंडी पुलिया पर ही रोक दिया। इन गाड़ियों को सड़क केकिनारे खड़ा कराया गया।


विधायकों की गाड़ियां रोकी गईं
राष्ट्रपति के पूर्व सांसद के घर पहुंचने के बाद रसूलाबाद (कानपुर देहात) की विधायक निर्मला संखवार कार्यकर्ताओं के साथ कार से वहां पहुंची। ठंडी पुलिया पर पुलिसकर्मियों ने उनकी कार रोक ली। विधायक ने अपनी परिचय दिया। आमंत्रण पत्र दिखाया। इस पर एक दरोगा ने कहा कि विधायक जी आप और आपका का ड्राइवर जिसका नाम लिस्ट में है, वहीं भीतर जाएगा। बाकी कोई नहीं। इस बात पर विधायक और पुलिसकर्मियों ने नोंकझोंक हुई। आखिर में विधायक को पुलिस वालों की माननी पड़ी, लेकिन वह गच्चा देकर ड्राइवर की जगह अपने प्रतिनिधि से कार ड्राइव कराकर उसे अपने साथ ले गईं। इसके पहले किदवई नगर क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी की कार को भी पुलिस वालों ने रोका। कार में विधायक नहीं थे। इसलिए कार को पूर्व सांसद के घर की ओर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed