Kanpur: अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली में देशभक्ति का जज्बा, DM ने की सराहना…बोले- हमेशा होता रहे ये आयोजन
Kanpur News: अमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम रैली में हजारों शहरवासी शामिल हुए हैं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना की और कहा कि यह आयोजन हमेशा जारी रहेगा।
विस्तार
कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम रैली का आयोजन। मोतीझील से शुरू हुई इस रैली में हजारों की संख्या में शहरवासियों ने देशभक्ति के जोश के साथ हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और एकता की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला ने 22 वर्षों से इस परंपरा को जारी रखकर एक अद्भुत काम किया है। यह एकमात्र ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता इतनी बड़ी संख्या में होती है।
हमेशा जारी रहेगी परंपरा
उन्होंने आयोजनकर्ताओं और प्रतिभागियों को इस भीषण गर्मी में भी उत्साह बनाए रखने के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह परंपरा हमेशा जारी रहेगी। इस रैली में बच्चे और महिलाएं कृष्ण, राधा और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में पहुंचे हैं।