{"_id":"6705305229543293e10336bf","slug":"kanpur-parts-worth-three-lakhs-stolen-from-toyota-showroom-in-maharajpur-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाराजपुर में टोयोटा शोरूम से तीन लाख के पार्ट्स चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाराजपुर में टोयोटा शोरूम से तीन लाख के पार्ट्स चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
Tue, 08 Oct 2024 06:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:47 PM IST
सार
Kanpur News: कार शोरूम को चोरी का मामला सामने आया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गार्डों से पूछताछ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराजपुर में कुलगांव मोड़ स्थित सनी टोयोटा कार शोरूम को चोरों ने रविवार रात पार्ट्स पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर पार्ट्स ले जाते हुए कैद हुआ है। वारदात वाली रात शोरूम में चार सुरक्षा गार्ड तैनात थे। सोमवार को शोरूम खुला तो चोरी का पता चला। पिछले साल भी इसी शोरूम से चोरों ने 59 लाख रुपये पार कर दिए थे।
शोरूम के महाप्रबंधक सर्विस की तहरीर पर पुलिस चोरी का मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात एक से दो बजे के बीच की है। महाप्रबंधक सर्विस लखनऊ राजाजीपुरम निवासी सुनील गुप्ता ने महाराजपुर थाने में तहरीर दी। एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह व महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रात में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की गई।
शोरूम के ही कर्मचारियों पर ही शक
शोरूम में चोरी के मामले में किसी कर्मचारी का हाथ है। आशंका यह भी है कि चोर रात में शोरूम बंद होने से पहले ही सेक्शन पार्ट में अंदर छिपकर बैठ गया है। सोमवार सुबह शोरूम खुला तब सामान समेट कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा शख्स कोई मिस्त्री जैसा दिख रहा है।
विज्ञापन
59 लाख की चोरी में पकड़ा गया था प्रतापगढ़ का गैंग
5 जून 2023 को टोयोटा के इसी कार शोरूम से चोरों ने तिजोरी में रखी 59 लाख की नकदी चोरी हो गई थी। तब तत्कालीन थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने प्रतापगढ़ के गैंग को पकड़कर चोरी का खुलासा किया था।

News