फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Panic among people due to leopard attack

Kanpur: शिकार को लपका तेंदुआ, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, लोगों में दहशत

Sun, 26 Jun 2022 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jun 2022 10:44 PM IST
सार

वन विभाग ने नवाबगंज के भगवानदीन पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजड़ा रखा है, जिसमें किसी मरे हुए जानवर को भी रखा गया है, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के पास न जाकर आसपास शिकार कर रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Panic among people due to leopard attack
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज के कटरी क्षेत्र में शनिवार रात तेंदुए का दो ग्रामीणों से आमना सामना हो गया। एक ग्रामीण मवेशी खोलकर कटरी से गांव लौट रहा था, तभी तेंदुआ मवेशी की ओर लपका लेकिन वह हमला करने में कामयाब नहीं हुआ। वहीं दूसरी घटना में तेंदुए को सामने देख ग्रामीण वहां से भाग निकला। तेंदुए ने सूअर का भी शिकार किया। वन विभाग ने कटरी में चार नाइट विजन कैमरे लगा दिए हैं।

विज्ञापन


मादा तेंदुए के खौफ से कटरी के चार गांवों के लोग दहशत में हैं। रात भर जागकर वे अपने पालतू जानवरों व परिवार की रखवाली कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ इस क्षेत्र में कई जानवरों पर हमला कर चुका है। शनिवार की रात को भी उसने एक सूअर का शिकार किया। तेंदुए के डर से लोगों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम तेंदुए को खोजने में जुटी है, लेकिन बार-बार खाली हाथ लौट रही है। बनियापुरवा गांव के रहने वाले परशुराम ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे कटरी की तरफ से आ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ तेजी से उनके सामने आ गया, वह शोर मचाते हुए भाग निकले। दुर्गापुरवा निवासी कमलेश अपने जानवरों को खेत से लेने गए थे तो तेंदुए ने उनके मवेशी पर हमला किया, शोर मचाने पर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजड़े के पास किया शिकार
वन विभाग ने नवाबगंज के भगवानदीन पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजड़ा रखा है, जिसमें किसी मरे हुए जानवर को भी रखा गया है, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के पास न जाकर आसपास शिकार कर रहा है। वन विभाग की टीम को मादा तेंदुए के साथ उसके दो शावकों के पग चिह्न मिल चुके हैं। टीम ने सिर्फ एक दिन कांबिंग की इसके बाद वहां कोई नहीं गया। 

 

जब से तेंदुए ने मवेशी को खाया है तब से हम लोगों ने खेतों में अपने जानवर ले जाना बंद कर दिया है। सभी लोग घर के अंदर ही लेट रहे हैं।- बिट्टन देवी, बनियापुरवा

यहां सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। तेंदुए के डर के कारण दो दिन से किसान अपनी सब्जी की रखवाली करने खेत नहीं जा रहे हैं। - बाबू लाल, भगवानदीन पुरवा 

इन गांवों के लोग परेशान
तेंदुए के डर से भगवानदीन पुरवा, भोपालपुरवा, बनियापुरवा, दुर्गापुरवा गांव के लोगों में दहशत।

वन विभाग की टीम दिन और रात में भी कांबिंग कर रही है। तेंदुआ प्रतिदिन किसी न किसी जानवर का शिकार कर रहा है। हमारी टीम उसे पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक वह देखा नहीं जा सका। - लल्लू सिंह, आरओ वन विभाग

एक रात में 25 किलोमीटर तय करता दूरी
तेंदुआ एक रात में 25 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। वह दिन में बाहर निकलने से बचता है। ये मनुष्यों पर हमला तभी करता है जब उसकी जान पर खतरा होता है। बड़ा तेंदुआ एक बार में 5 किलो मांस खा सकता है। इसके बाद दो दिनों तक बिना भोजन के रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed