फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pahalgam Terror Attack The bond of the relationship of the newlyweds who had promised to stay together for seven lives broke in just 70 days

Kanpur News: 70 दिन में छूट गया सात जन्मों का साथ

Wed, 23 Apr 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Pahalgam Terror Attack The bond of the relationship of the newlyweds who had promised to stay together for seven lives broke in just 70 days
पत्नी ऐसन्या ने  शुभम के  साथ सेल्फी ली थी - फोटो : Self
कानपुर।
विज्ञापन

सात जन्मों तक का साथ निभाने का वायदा करने वाले नवदंपति के रिश्तों की डोर 70 दिन में ही टूट गई। आतंकियों के सामने पत्नी ऐशन्या अपने सुहाग को बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकी।

पति शुभम को छोड़ने के लिए हाथ जोड़े लेकिन दहशत के कारण मुंह से शब्द न निकल सके। आंखों के सामने पति की गोली मारकर हत्या देख आंखें फटी की फटी रह गईं।

शुभम की हत्या के बाद से ऐशन्या और मां सीमा बदहवास हैं। दो महीने दस दिन बाद भी ऐशन्या के हाथों की मेहंदी अभी तक नहीं मिटी थी।

पिता संजय और वहां मौजूद अन्य परिजन लगातार उन लोगों को हिम्मत दे रहे हैं। आर्मी के अधिकारियों ने श्रीनगर में एक होटल में मौजूद परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


फोन की घंटी बजते चौंक जाते
श्यामनगर स्थित संजय द्विवेदी के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, उनके भाई मनोज के कुछ दूरी पर स्थित विनायत इन्कलेव में रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र के लोग पहुंच गए। सभी वहां पूरे घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की गमगीन महिलाएं रोती बिलखती रहीं। श्रीनगर से फोन की घंटी बजते ही लोग चौंक जाते हैं। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया। वहीं इलाके में भी जगह-जगह लगी लोगों की भीड़ इसी घटना की चर्चा करती रही।

साल भर पहले परिवार की चार महिलाओं की हुई थी मौत

शुभम का संगठित परिवार है। परिवार वालों ने बताया कि शुभम के 18 चाचा-ताऊ हैं। अप्रैल 2024 में इस परिवार में एक बड़ा हादसा हुआ था।

रूमा के पास स्थित नरवल मोड़ पर परिवार की चार महिलाएं सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच अनियंत्रित वैन ने महिलाओं को कुचल दिया था, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये महिलाएं परिवार की ही थी।

गांव में पसरा सन्नाटा
शुभम की हत्या की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीखपुकार मच गई। श्रीनगर से हत्या की जानकारी होते ही मृतक के चाचा मनोज द्विवेदी ने गांव में रह रहे पारिवारिक लोगों को जानकारी दी।

गांव के पुशतैनी घर में तो सन्नाटा पसरा था, लेकिन इस घटना से हर कोई बेहद दुखी था। घटना की जानकारी पाकर काफी लोग श्यामनगर घर पहुंच गए।

परिवार का राजनीति से जुड़ाव
आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार की महाराजपुर क्षेत्र में अच्छी खासी राजनैतिक पकड़ है। शुभम के चाचा मनोज ने बताया कि पिता चंदन प्रसाद द्विवेदी 1977 से 1995 तक 18 वर्ष हाथीपुर के प्रधान रहे।

इसके बाद 1995 से लेकर 2005 तक चाचा सुभाष द्विवेदी प्रधान रहे। चचेरे भाई शैलेंद्र द्विवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा अंटू से परिवार के बेहद करीबी रिश्ते हैं।



विधनसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की बात
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने घटना की जानकारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। वहां के हालातों की जानकारी ली।

साथ ही कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज रूमा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ होने वाले वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा आतंकियों की इस कायराना करतूत का करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed