फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Overloaded e rickshaws are flouting the law 13 passengers were sitting police engaged in investigation

Kanpur: ओवरलोडेड ई-रिक्शा उड़ा रहे कानून की धज्जियां, बैठी थीं 13 सवारियां…जांच में जुटी ट्रैफिक पुलिस

Thu, 29 May 2025 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 May 2025 04:48 PM IST
सार

Kanpur News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ओवरलोडेड ई-रिक्शा नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। महाराजपुर कस्बे में ई-रिक्शा 13 सवारियां बैठाकर रफ्तार भरता दिखा है। वहीं, सरसौल में ई-रिक्शा को भार वाहन बनाकर हाईवे पर दौड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Overloaded e rickshaws are flouting the law 13 passengers were sitting police engaged in investigation
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सवारियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ई-रिक्शा पर सवारियों का कितना बोझ है। इसका एक नजारा गुरुवार को महाराजपुर कस्बे में देखने को मिला। यहां ओवरलोडेड ई-रिक्शा में 13 सवारियां बैठी हुईं थीं। कुछ तो गाड़ी के ऊपर सवार थीं। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर कस्बे में कानून को ठेंगा दिखाते हुए ई-रिक्शा पर 13 सवारियों को बैठाया गया है। इसमें 10 नीचे तो वहीं तीन सवारियां ऊपर छत पर बैठी हुई हैं। इसके बावजूद ई-रिक्शा सड़क पर तेजी से फर्राटा भर रहा है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, ऐसा ही दूसरा मामला सरसौल कस्बे में देखने को मिला है। यहां ई-रिक्शा को भार वाहन बनाकर हाईवे पर दौड़ाया जा रहा है, जो हादसे का कारण बनते हैं। दोनों मामलों को पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि जांचकर दोनों चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed