फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Out-of-control Thar SUV overturns after hitting pole on barrage; four Air Force personnel injured

कानपुर: बैराज पर बेकाबू थार पोल से टकराकर पलटी, चार एयरफोर्स जवान जख्मी

Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Out-of-control Thar SUV overturns after hitting pole on barrage; four Air Force personnel injured
खंती में पलटी पड़ी थार - फोटो : अमर उजाला
कल्लूपुरवा से गंगा बैराज की ओर जा रही थार कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंसकर बेकाबू हो बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर से पोल टूट गया और थार सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार एयरफोर्स जवान जख्मी हो गए। थार में फंसे जवानों को ग्रामीणों ने हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन


कोहना कार्यवाहक थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली कि कल्लूपुरवा की आ रही तेज रफ्तार थार डैम से पहले बेकाबू होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए खंती में पलट गई। वाहन में अभिराज, अभीम, आनंदू और विषाक सवार थे। चारों एयरफोर्स के जवान हैं और सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में तैनात हैं। उनकी मूल तैनाती प्रयागराज में बताई गई है। पुलिस और ग्रामीणों ने हाइड्रा की मदद से घायलों को बाहर निकाला। बिजली का पोल टूटने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed