{"_id":"6a9be3b54a18e6cca604a9ca","slug":"kanpur-out-of-control-car-plunges-into-water-filled-ditch-three-lives-saved-after-breaking-the-window-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: अनियंत्रित कार पानी से भरी खंती में घुसी, शीशा तोड़कर बचाई तीन की जान, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: अनियंत्रित कार पानी से भरी खंती में घुसी, शीशा तोड़कर बचाई तीन की जान, अस्पताल में भर्ती
Sat, 05 Sep 2026 03:11 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:11 PM IST
सार
Kanpur News: गंगा बैराज पर ट्रांस गंगा सिटी गेट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी गहरी खंती में जा गिरी। देर रात हुए इस हादसे में कार सवार लखनऊ निवासी तीन युवक फंस गए, जिन्हें पुलिस ने शीशा तोड़कर सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के गंगा बैराज पुलिस चौकी के ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर एक के पास कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी एक खंती में जा घुसी। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्हें किसी तरह से पुलिस ने लोगों की मदद से शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
तीनों को आंशिक चोटें आईं। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी मनीष (38), अमन (30), दीनानाथ (35) एक कार से कानपुर से लखनऊ अपने घर जा रहे थे। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उनकी कार गंगा बैराज के ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर एक के पास पहुंची।
विज्ञापन
क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला
तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी पानी से भरी खंती में जा गिरी। जोर की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले पहुंच गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर किसी तरह से तीनों को निकाल कर पास के अस्पताल भेजा, जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।