{"_id":"6ad1bb7db62e32accb0bde56","slug":"kanpur-out-of-control-brezza-wreaks-havoc-on-vip-road-middle-aged-man-died-after-being-dragged-for-20-meters-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: वीआईपी रोड पर बेकाबू ब्रेजा का कहर, टक्कर से 20 मीटर तक घिसटने से अधेड़ की मौत, चालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: वीआईपी रोड पर बेकाबू ब्रेजा का कहर, टक्कर से 20 मीटर तक घिसटने से अधेड़ की मौत, चालक की तलाश
Fri, 16 Oct 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:22 AM IST
सार
Kanpur News: वीआईपी रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीड़ित करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में वीआईपी रोड पर शुक्रवार को बेकाबू तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खून से लथपथ व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रेजा कार तेज रफ्तार में थी। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद वह करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। व्यस्त वीआईपी रोड पर हुए इस हादसे ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जांच के बाद ही स्थिति हो सकेगी स्पष्ट
कार की रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में चालक का नियंत्रण बिगड़ा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी भी सामने नहीं आई है। हादसे में शामिल ब्रेजा कार शहनाज परवीन के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। कार जाजमऊ के केडीए निवासी की बताई गई है। दुर्घटना के कारणों और कार चालक की भूमिका के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।