{"_id":"6ac7548a50913a0c6c0925f7","slug":"kanpur-opposition-to-mdr-charges-on-upi-traders-stage-massive-protest-at-collectorate-submit-memorandum-to-pm-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क का विरोध, व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क का विरोध, व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन
Thu, 08 Oct 2026 02:00 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:00 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई पर 15 अक्टूबर 2026 से लागू हो रहे एमडीआर शुल्क के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही, एडीएम सिटी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इस शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में यूपीआई पर आगामी 15 अक्टूबर 2026 से लागू किए जा रहे एमडीआर शुल्क के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के उपरांत व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा देने के बाद अब उस पर अतिरिक्त एमडीआर शुल्क लगाना छोटे और मध्यम व्यापारियों के कारोबार पर सीधा कुठाराघात है।
विज्ञापन
Trending Videos
वापस न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
पहले से ही आर्थिक मंदी और विविध चुनौतियों से जूझ रहे व्यापारी वर्ग के लिए यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ सहना संभव नहीं होगा। व्यापारी नेताओं ने शासन और प्रशासन से जनहित व व्यापार हित में इस फैसले को तत्काल निरस्त करने की पुरजोर अपील की। युवा अध्यक्ष आयुष द्विवेदी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस निर्णय पर पुनर्विचार कर शुल्क वापस नहीं लिया गया, तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।