फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Operation Mahakal three more names of land mafias surfaced committee will file report in three days

Kanpur: ऑपरेशन महाकाल…तीन और भूमाफिया के नाम सामने आए, कमेटी अगले तीन-चार दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी कार्रवाई

Sat, 06 Sep 2025 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 09:11 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी की जांच में भूमाफिया के साथ जमीन के खेल में कुछ हिस्ट्रीशीटर और शातिरों के शामिल होने की जानकारी भी हुई है। पुलिस ऑपरेशन दिव्य दृष्टि के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन और कॉल डिटेल को भूमाफिया के साथ जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
Kanpur Operation Mahakal three more names of land mafias surfaced committee will file report in three days
भूमाफिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ऑपरेशन महाकाल में तीन और भूमाफिया के नाम सामने आ गए हैं। उनके खिलाफ डीसीपी कार्यालयों में कई शिकायतें पहुंची हैं। सभी की जांच जारी है। एक दो दिन में जांच की रिपोर्ट संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के नेतृत्व में बनी कमेटी को प्रस्तुत की जा सकती है। इस कमेटी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नौबस्ता, यशोदानगर, चकेरी, बिधनू, बिठूर, मंधना, चौबेपुर, कोहना, नवाबगंज क्षेत्र से ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत प्लॉट, जमीन और प्रतिष्ठान के लिए रुपये लेकर उसमें कब्जा नहीं देने की कई शिकायतें आई हैं। इनकी जांच की गई तो कई शिकायतें एक ही नाम के आरोपी के खिलाफ मिलीं। यह शिकायतें चारों जोन के डीसीपी कार्यालयों में आई थीं, जिनकी जांच एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी से कराई गई।

विज्ञापन

तीन से चार दिन में रिपोर्ट दर्ज होगी
इसकी रिपोर्ट जेसीपी कानून व्यवस्था की कमेटी को भेजी गई है। जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने बताया कि यह शिकायतें नौबस्ता, बिठूर और नवाबगंज क्षेत्र के हैं। इनका कार्य शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी चल रहा है। आरोपियों ने रुपये लिए, बैनामा कराया जबकि कब्जा नहीं दिया। रुपये देने वालों ने जब कब्जे के लिए कहा तो उन्हें धमकी दी गई। ऐसे तीन भूमाफिया के खिलाफ तीन से चार दिन में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

कमेटी ने 44 मामलों की जांच पूरी की
ऑपरेशन महाकाल में अब तक 230 शिकायतें आई हैं जिनमें से 44 की जांच पूरी हो गई है। इन जांचों की रिपोर्ट को जेसीपी कानून व्यवस्था के नेतृत्व की बनी कमेटी के पास भेजा गया है। वहां हर रिपोर्ट की समीक्षा और कई पहलुओं पर जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देश जारी हो रहे हैं। जेसीपी कानून व्यवस्था ने बताया कि कमेटी जांच करने के बाद ही एफआईआर के निर्देश जारी कर रही है। नेगी भाइयों, लाली शुक्ला, महेश यादव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर और शातिर भी शामिल
डीसीपी की जांच में भूमाफिया के साथ जमीन के खेल में कुछ हिस्ट्रीशीटर और शातिरों के शामिल होने की जानकारी भी हुई है। पुलिस ऑपरेशन दिव्य दृष्टि के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन और कॉल डिटेल को भूमाफिया के साथ जोड़कर देख रही है। अगर उनकी कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन में साक्ष्य मिलते हैं] तो उनको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कुछ हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed