फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Open price of nine carat gold in bullion market 10 grams for Rs 37300 on first day

Kanpur: सराफा बाजार में नौ कैरेट सोने का खुला भाव, पहले दिन 37300 रुपये में 10 ग्राम, मांग बढ़ने की संभावना

Wed, 30 Jul 2025 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Jul 2025 09:11 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर सराफा बाजार में अब 9 कैरेट सोने के भाव खुलने लगे हैं, जिसकी कीमत मंगलवार को ₹37,300 प्रति 10 ग्राम रही। बीआईएस हॉलमार्किंग के साथ, इसकी मांग खासकर हीरे के गहनों और उपहार में बढ़ने की संभावना है, जिससे सराफा कारोबार को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
Kanpur Open price of nine carat gold in bullion market 10 grams for Rs 37300 on first day
सोना - फोटो : PTI

विस्तार

अब नौ कैरेट सोने के भाव भी कानपुर सराफा में खुलने लगे हैं। इसका भाव मंगलवार को 37,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अभी तक 14, 18, 20 22, 23 और 24 कैरेट सोने के भाव खुलते थे। नौ कैरेट गहनों की उपहार के तौर पर पूछताछ भी शुरू हो गई है। हीरे के गहनों में इसके ज्यादा खपत की संभावना जताई जा रही है। कुछ समय पहले भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने नौ कैरेट गहनों पर हॉलमार्क अनिवार्य किया था।

विज्ञापन

शहर में सराफा का बड़ा कारोबार है। बिरहाना रोड, नयागंज, चौक में थोक बाजार है। इसके अलावा शहर भर में दो हजार से ज्यादा शोरूम-दुकानें हैं। इनमें सामान्य दिनों में दो हजार किलो चांदी और 35-50 किलो सोने की बिक्री होती रही थी। भाव तेज होने से कारोबार अभी सुस्त चल रहा है हालांकि रक्षाबंधन पर बाजार उठने की संभावना है। जून 2021 में बीआईएस ने सोने के गहनों पर हॉलमार्क अनिवार्य किया गया था।

विज्ञापन

नौ कैरेट में केवल 37.5 प्रतिशत सोना होता है
इसके तहत सराफा व्यापारी को बीआईएस का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। हर सोने के गहने पर हॉलमार्क चिह्न के साथ ही एचयूआईडी, सराफा का कोड, कैरेट अंकित किया जाता है। नौ कैरेट सोने में केवल 37.5 प्रतिशत सोना होता है, जबकि 62.5 फीसदी अन्य धातुएं होती हैं। 14 कैरेट में 58 प्रतिशत, 18 कैरेट में 75 प्रतिशत, 20 कैरेट में 83 प्रतिशत, 22 कैरेट में 91 प्रतिशत, 23 कैरेट में 95 प्रतिशत और 24 कैरेट में 99.90 प्रतिशत सोने की शुद्धता होती है।

विज्ञापन

होल सेलरों ने शुरू कर दी है पूछताछ
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का कहना है कि नौ कैरेट की ज्वैलरी पर हॉलमार्क की मंजूरी बीआईएस ने दे दी है। शहर में अब नौ कैरेट के भाव भी खुलने लग गए हैं। नौ कैरेट के सोने के गहनों की मांग डायमंड के साथ ज्यादा देखने को मिल सकेगी। इस तरह की पूछताछ होल सेलरों ने शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर इस तरह के गहने बिकने शुरू हो जाएंगे, जो ब्रांड श्रेणी के होंगे।

विज्ञापन

युवाओं में दिख सकती है ज्यादा मांग
इस तरह की मांग महाराष्ट्र और मुंबई के बाजारों में रहती थी। कानपुर में 18 कैरेट की ज्वैलरी 60 प्रतिशत बिकती है, जबकि 20-22 कैरेट की हिस्सेदारी 30-35 प्रतिशत होती है। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री ने बताया कि नौ कैरेट वाले सोने का भाव मंगलवार को 37,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस श्रेणी के गहनों की मांग आने वाले समय में दिखने की संभावना है। एक और कैरेट श्रेणी बढ़ने से सराफा बाजार में बढ़त देखने को मिल सकेगी। युवाओं में इसकी ज्यादा मांग दिख सकती है।

कैरेट (सोना)         भाव (प्रति 10 ग्राम)
09                                37,300
14                                59,100
18                                75,700
20                                85,700
22                                92,300
23                                95,550
24                                1,00,750

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed