{"_id":"6b0422d35b35ddd1650e90f1","slug":"kanpur-one-suspect-arrested-for-a-kirpan-attack-during-a-nagar-kirtan-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर कीर्तन में कृपाण से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर कीर्तन में कृपाण से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश
Mon, 23 Nov 2026 04:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:57 PM IST
सार
Kanpur News: स्वरूप नगर के मोतीझील में गतका खेलने के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में मोतीझील स्थित लाजपत भवन के पास रविवार रात नगर कीर्तन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में तरनदीप सिंह और तूफान सिंह समेत आठ से दस लोगों पर हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार को लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया था।शोभायात्रा मोतीझील पहुंची तो लाजपत भवन के पास गतका खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने राजवंश सिंह और इश्विंदर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए थे। स्वरूप नगर पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
