फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur One in every five investors in stock market is a woman share reaches 19.1% in 2026 reveals NSE report

Kanpur: शेयर बाजार में हर पांचवीं निवेशक महिला, 2026 में 19.1% पर पहुंची हिस्सेदारी, NSE की रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 07 May 2026 01:18 PM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 01:18 PM IST
सार

Kanpur News: एनएसई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिला निवेशकों की भागीदारी बढ़कर 19.1% हो गई है। अकेले कानपुर में महिलाओं ने म्यूचुअल फंड में 12,600 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो उनकी बढ़ती वित्तीय जागरूकता का प्रमाण है।

विज्ञापन
Kanpur One in every five investors in stock market is a woman share reaches 19.1% in 2026 reveals NSE report
सारिका शुक्ला, तृलिका प्रधान, सुमन सक्सेना और गुरनीत कौर बिंद्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

केस-एक: मसवानपुर निवासी शिक्षिका सारिका शुक्ला 2019 से शेयर बाजार में निवेश कर रहीं हैं। शुरुआत में पारंपरिक निवेश साधनों बैंक एफडी पर रुझान था लेकिन इसमें ब्याज लगातार कम होने से और वित्तीय जागरूकता बढ़ने के बाद उन्होंने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने एसआईपी और लंबी अवधि वाले शेयरों में निवेश किया। ईटीएफ में भी निवेश का संतुलित पोर्टफोलियो तैयार किया। मौजूदा समय में उनका लाखों का निवेश है। सारिका कहती हैं कि शुरुआत में शेयर बाजार जटिल लगा लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म और लगातार सीखने की इच्छा ने निवेश को आसान बना दिया।

विज्ञापन

केस-दो: कृष्णानगर निवासी तूलिका प्रधान ने करीब साल भर पहले ही शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में निवेश की शुरुआत की। पहले निवेश को बैंक एफडी और आरडी तक सीमित रखा था। बाजार की समझ बढ़ने के साथ उन्होंने लंबी अवधि वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश शुरू किया। आज उनका पोर्टफोलियो विभिन्न मजबूत कंपनियों और म्यूचुअल फंड योजनाओं में फैला हुआ है। उनका निवेश भी लाखों में है। तूलिका बताती हैं कि उन्होंने हमेशा लंबी अवधि की रणनीति अपनाई। बाजार में गिरावट आने पर घबराकर निवेश निकालने के बजाय उन्होंने नियमित निवेश जारी रखा।

विज्ञापन

कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में निवेश का चेहरा बदलता जा रहा है। बैंक एफडी, आरडी से इतर महिलाएं तेजी से शेयर बाजार में निवेश कर रही हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की मार्केट पल्स अप्रैल 2026 रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में पंजीकृत निवेशकों में महिलाओं की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2026 में 19.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2023 के 16.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यानी कानपुर समेत उत्तर प्रदेश की लगभग हर पांचवीं निवेशक महिला है।

विज्ञापन

महिलाओं की वित्तीय जागरूकता बढ़ रही है
शेयर बाजार अब सिर्फ पुरुषों का मैदान नहीं रहा। कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने निवेश के परिदृश्य को नई दिशा दी है। हालांकि यह आंकड़ा अभी राष्ट्रीय औसत 24.9 प्रतिशत से कम है लेकिन लगातार बढ़ती भागीदारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कानपुर समेत प्रदेश में महिलाओं की वित्तीय जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि ये रिपोर्ट हाल ही में आई है।

विज्ञापन

2026 में हिस्सेदारी 19.1 प्रतिशत हो गई
वित्तीय वर्ष 2024 में महिलाओं की हिस्सेदारी 17.3 प्रतिशत हो गई थी। 2025 यह प्रतिशत बढ़कर 18.5 हो गया। 2026 में हिस्सेदारी 19.1 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने बताया कि लगातार चार वर्षों की वृद्धि दर्शाती है कि महिला निवेशकों का आधार लगातार मजबूत हो रहा है। बड़े शहरों के अलावा देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बलिया, गोंडा, मिर्जापुर, गाजीपुर, सीतापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भी निवेशक आधार तेजी से फैल रहा है।

म्युचूअल फंड में हिस्सेदारी

  • 31 मार्च 2026 को कानपुर का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम): 37,346 करोड़ रुपये
  • कानपुर में कुल म्यूच्युअल फंड खातों (फोलियो) की संख्या: 12.70 लाख

कानपुर में महिला निवेशकों के म्यूच्युअल फंड खातों (फोलियो) की संख्या वर्ष वार

  • 2025-26: 3.30 लाख
  • 2024-25: 2.65 लाख
  • 2023-24: 1.85 लाख

शहर में महिलाओं का निवेश

  • वित्त वर्ष 2025-26: 12,600 करोड़
  • वित्त वर्ष 2024-25: 11,500 करोड़
  • वित्त वर्ष 2023-24: 98,00 करोड़

महिला निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के पीछे ये हैं वजह

  • शेयर बाजार में औसत रिटर्न 12-20 प्रतिशत।
  • बैंक एफडी या अन्य निवेश पर ब्याज दर 5 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.8 प्रतिशत।
  • मोबाइल ट्रेडिंग एप्स की आसान पहुंच, डिजिटल केवाईसी और ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा।
  • म्यूचुअल फंड निवेश का बढ़ता चलन, वित्तीय शिक्षा का विस्तार, नौकरीपेशा और उद्यमी महिलाओं की बढ़ती संख्या और डिजिटल बैंकिंग का विस्तार।

कुछ साल पहले तक मेरा निवेश मुख्यतः एफडी व पारंपरिक योजनाओं तक सीमित था। धीरे-धीरे जब शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के बारे में जानकारी मिली तो मैंने व्यवस्थित तरीके से निवेश शुरू किया। आज मेरे पोर्टफोलियो में शेयर, म्यूचुअल फंड और ईटीएफ शामिल है। डिजिटल माध्यम खासकर मोबाइल एप से निवेश काफी आसान हो गया हैं।  -सुमन सक्सेना, निवेशक, बर्रा-छह

करीब तीन साल से शेयर बाजार में निवेश कर रही हूं। मेरा अनुभव बताता है कि अपनी बचत का कुछ हिस्सा शेयर बाजार या म्यूच्युअल फंड/एसआईपी में जरूर निवेश करना चाहिए। शेयर मार्केट एक ऐसा माध्यम है जहां लंबी अवधि में धन-सृजन किया जा सकता है लेकिन निवेश सही जानकारी के आधार पर करनी चाहिए सोशल मीडिया में रील्स देखकर नहीं।  -गुरनीत कौर बिंद्रा, एमबीए स्टूडेंट और निवेशक, जनतानगर बर्रा-तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed