फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: One died of diarrhea due to heat

Kanpur: गर्मी में डायरिया से डूब रही रोगियों की पल्स, एक की मौत, बच्चों में टाइफाइड और पीलिया भी बढ़ा

Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
सार

कानपुर में उमस भरी गर्मी शहरियों की हालत बिगाड़ रही है। जरा सी लापरवाही करने पर रोगियों हालत बिगड़ रही है। गर्मी लगने से लोगों को डिहाइड्रेशन हो जा रहा है जिससे वायरल संक्रमण से समर डायरिया हो जाता है।

विज्ञापन
Kanpur: One died of diarrhea due to heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी से समर डायरिया बेकाबू हो रहा है। बच्चों के साथ बड़े भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डायरिया के बाद ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी की पल्स नहीं मिलती। डायरिया के रोगियों की हालत गंभीर हो जाने के बाद हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया। वहीं एक पुराने रोगी की डायरिया के बाद मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी में ओपीडी के रोगियों की संख्या कम हुई है। लेकिन डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस, टाइफाइड और पीलिया के रोगी आ रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों की ओपीडी में इक्का-दुक्का लू लगने के रोगी आने लगे हैं। रोगियों के शरीर में पानी और नमक की कमी हो जा रही है। ब्लड प्रेशर कम होने का साथ ही पल्स कम हो रही है। नवाबगंज के रहने वाले राजेश कुमार (52) की मौत हो गई। वह अस्थमा के रोगी रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह उल्टी और दस्त हुआ। इसके बाद बेहोशी आ गई। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. ललित ने बताया कि डायरिया के दो रोगियों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

एडवाइजरी
- घर से खूब पानी पीकर निकलें।
- बाहर अधिक देर तक रहना हो तो पानी लिए रहें।
- खाली पेट बाहर धूप में न निकलें।
- अंगोछे से सिर ढंके रहे, फुल आस्तीन की शर्ट पहनें।
- बासी खाना न खाएं, ताजा और सादा खाना खाएं।
- रात में हल्का भोजन लें, सोने के डेढ़-दो घंटे पहले डिनर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed