फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: On the instructions of Akhilesh, SP will start Jail Bharo movement

Kanpur: अखिलेश के निर्देश पर सपाई शुरू करेंगे जेल भरो आंदोलन, फूलबाग में लगे ‘समाजवादी-संघर्ष के आदी’ के नारे

Mon, 02 Jan 2023 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: On the instructions of Akhilesh, SP will start Jail Bharo movement
सत्याग्रह आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ‘समाजवादी-संघर्ष के आदी’ नारे के साथ रविवार दोपहर को सपाइयों का सत्याग्रह समाप्त हो गया। ये सपा विधायक  हाजी इरफान सोलंकी और दूसरे सपाइयों पर लगाए गए मुकदमों के खिलाफ फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह कर रहे थे। सत्याग्रह के संयोजक आर्यनगर विधायक अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि सपाइयों के उत्पीड़न के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


अगर शहर में तैनात अफसरों की जांच करा ली जाए तो करोड़ों की संपत्ति निकलेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश मिलने के बाद सपाई जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। हाजी इरफान को फंसाकर भाजपा सोचती है कि सीसामऊ विधानसभा से चुनाव जीत लेंगे। लेकिन अगली बार भी विधायक इरफान भारी मतों से जीतेंगे।
विज्ञापन


सत्याग्रह की अध्यक्षता कुतुबुद्दीन मंसूरी और संचालन वरिष्ठ सपा नेता नसीम रजा ने किया। इस मौके पर कैंट विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व विधायक रामकुमार, संयुक्त मोर्चा के सुरेश गुप्ता, मो. उस्मान, अशोक तिवारी, आरपी कनौजिया, प्रदीप यादव, नंदलाल जायसवाल, रेखा यादव, सुभाष द्विवेदी, आकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed