फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Offer sacrifices according to your zodiac sign during Holika Dahan to appease planets

Kanpur: होलिका दहन में राशि के अनुसार दें आहुति, ग्रहों को करें अनुकूल

Sun, 01 Mar 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Mar 2026 11:44 PM IST
सार

होलिका दहन में राशि के अनुसार आहुति दें। ज्योतिषाचार्य ने मनोकामना पूरी करने और बधाएं दूर करने के उपाय बताए। 

विज्ञापन
Kanpur: Offer sacrifices according to your zodiac sign during Holika Dahan to appease planets
होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, राशि अनुसार सामग्री अर्पित करने से ग्रहों की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मेष जातक सात काली मिर्च अर्पित कर स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। वृषभ राशि के लोग सफेद चंदन के तीन फेरे होलिका में डालकर मानसिक चिंता समाप्त कर सकते हैं। 100 ग्राम चने की दाल से मिथुन राशि वालों के आर्थिक संकट दूर करेंगे।
विज्ञापन


कर्क राशि के लोगों को 50 ग्राम सौंफ से वाणी दोष समाप्त होगा और रुके कार्य पूरे होंगे। सिंह जातक 250 ग्राम जौ अर्पित कर रोगों से मुक्ति पाएं, वहीं कन्या राशि के लोग तीन जायफल और तीन काली मिर्च से संकटों से छुटकारा पाएं। तुला राशि वाले गुड़ और हल्दी की दो गांठ की आहुति देकर कार्य में सफलता और पदोन्नति पा सकते हैं। वहीं, वृश्चिक जातक 100 ग्राम पीली सरसों से भाग्योदय करें, जबकि धनु लोग 50 ग्राम चावल और गुड़ अर्पित कर सफलता प्राप्त करें। मकर राशि वालों को गुड़ और पांच हल्दी की गांठ से शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होगा। कुंभ जातक काले उड़द और गुड़ का मिश्रण अर्पित कर फिजूलखर्ची से मुक्ति पा सकते हैं। मीन राशि के लोग 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति देकर धन लाभ और तरक्की पाएं।
विज्ञापन


साढ़े साती व ढैय्या के उपाय
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कुंभ, मीन और मेष राशि के जिन जातकों पर साढ़े साती चल रही हो, वे होलिका दहन में गुड़ अवश्य चढ़ाएं। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होता है। सिंह और धनु राशि के लोग ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए लोबान की आहुति दें। यह उपाय ग्रहों की शांति में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोत्सव पर इन बातों का रखें ध्यान
रंगोत्सव के दिन सुबह उठकर भगवान विष्णु और श्री कृष्ण सहित आराध्य देवों की पूजा करें। गुलाल व पुष्पों से उनकी अर्चना करें। इसके बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। साथ ही, जरूरतमंदों को दान अवश्य दें। यह दान शुभ फल प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed