फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Now agricultural students will be able to start their own business MoU between CSA and UP Government

Kanpur: अब कृषि छात्र शुरू कर सकेंगे अपना व्यवसाय, सीएसए विश्वविद्यालय और यूपी सरकार के बीच एमओयू, जानें डिटेल

Fri, 01 Aug 2025 10:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 10:05 PM IST
सार

Kanpur News: सीएसए विश्वविद्यालय और यूपी सरकार के बीच एक एमओयू हुआ है, जिसके तहत पास आउट छात्रों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख तक का ब्याज-मुक्त और गारंटी-मुक्त ऋण दिया जाएगा। इसका मकसद कृषि और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Kanpur Now agricultural students will be able to start their own business MoU between CSA and UP Government
सीएसए कैंपस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) से पास आउट छात्र भी अब स्वयं का व्यवसाय कर सकेंगे। इसी उद्देश्य के साथ सीएसए और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान व सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के बीच लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एमओयू हुआ।

विज्ञापन

विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इसके तहत कृषि आधारित उद्यमिता सहित अन्य विषयों पर वेबीनार और कार्यशालाओं के माध्यम से वैश्विक बाजार में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान होगा। इससे प्रौद्योगिकी और डिजिटल व्यापार, हरित अर्थव्यवस्था तथा छोटे व्यवसाय को सुविधाजनक बनाया जाएगा।

विज्ञापन

गारंटी मुक्त एवं 10 फीसदी अनुदान युक्त ऋण मिलेगा
कृषि क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा एवं विकसित करने के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 21 से 40 साल के युवाओं को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त, गारंटी मुक्त एवं 10 फीसदी अनुदान युक्त ऋण दिया जाएगा। इसी से सीएसए से पास आउट छात्र स्वयं का व्यवसाय कर सकेंगे। मौके पर एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, रेशम एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed