फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Non-bailable warrants issued against 19 criminals, two arrested

Kanpur: 19 शातिरों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, दो गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Non-bailable warrants issued against 19 criminals, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जोन के थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे शातिरों के खिलाफ कोर्ट ने रविवार को गैर जमानती वारंट जारी किया है। इनमें शराब तस्करी से लेकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में वांछित आरोपी शामिल हैं। वहीं, कर्नलगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामिया छत्रपाल को गिरफ्तार किया है। उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। जबकि धोखाधड़ी के एक और आरोपी आशीष अवस्थी को अनवरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की गई है। उनमें थाना अनवरगंज से वहीं के रहने वाले आकाश अहिरवार, अजय बाबू, बेकनगंज थाना क्षेत्र से गंगाघाट उन्नाव निवासी रशद उल्लाह व कैश उल्लाह और बेकनगंज से इसराइल शामिल हैं। इनके अलावा अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed