फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur No electricity and no fire protection yet preparations for inauguration of 100 bed hospital

Kanpur: न बिजली और न ही आग से बचाव, फिर भी 100 बेड अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी, सीएमओ ने कही ये बात

Tue, 22 Apr 2025 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Apr 2025 02:04 PM IST
सार

Kanpur News: सीएमओ ने बताया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम अस्पताल का निर्माण कार्य कर रही है। पिछले दो महीने से बिजली कनेक्शन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक बिजली विभाग ने कनेक्शन नहीं किया है।

विज्ञापन
Kanpur No electricity and no fire protection yet preparations for inauguration of 100 bed hospital
दक्षिण क्षेत्र में बना 100 बेड का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर के दक्षिण में स्थित 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन अस्पताल में व्यवस्थाएं अभी भी अधूरी हैं। भवन में अभी तक न तो बिजली का कनेक्शन हुआ है और न ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गया है। ऊपर से स्वास्थ्य विभाग ने इसे हैंडओवर भी नहीं किया है।

विज्ञापन

दक्षिण में 44 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। हालांकि अस्पताल संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की अभी भी दरकार है। शासन की ओर से यहां पर अभी तक न तो कोई उपकरण पहुंचे हैं और न ही फर्नीचर लगाया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी ने बताया कि अस्पताल शुरू करने के लिए उनके पास अभी तक कोई सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन

शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव
अस्पताल में अभी कार्य पूरे नहीं हुए हैं। यहां न तो बिजली का कनेक्शन हुआ है और न ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगा है। शासन की ओर से अस्पताल संचालन के लिए डॉक्टर, स्टाफ के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। चिकित्सकीय उपकरण और फर्नीचर आदि के संबंधी भी कोई सूचना नहीं आई है। शासन को इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किया है हैंडओवर
सीएमओ ने बताया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम अस्पताल का निर्माण कार्य कर रही है। पिछले दो महीने से बिजली कनेक्शन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक बिजली विभाग ने कनेक्शन नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेई कई बार अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी न होने से स्वास्थ्य विभाग ने इसे हैंडओवर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed