फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur NMMSS Scholarship 2027 28  Application deadline extended to the 29th receive 12000 annually

कानपुर: एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप 2027-28, आवेदन की अंतिम तिथि 29 तक बढ़ी, हर साल मिलेंगे 12 हजार, जानें जरूरी नियम

Sat, 26 Sep 2026 04:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

Kanpur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना सत्र 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले पात्र छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी परीक्षा एक नवंबर को आयोजित होगी।

विज्ञापन
Kanpur NMMSS Scholarship 2027 28  Application deadline extended to the 29th receive 12000 annually
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा सत्र 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा एक नवंबर को जिले में निर्धारित केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।

विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों को दोपहर दो बजे तक परीक्षा देने का समय मिलेगा। इसे लेकर डीआईओएस व बीएसए को पत्र भी मिल चुका है। विभाग ने जिले के निर्धारित सीट कोटे के सापेक्ष 15 गुना आवेदन कराने का लक्ष्य रखा है। पत्र में कहा गया है कि कई जिलों में कोटे के मुकाबले आवेदन की संख्या कम है। इसलिए विद्यालय स्तर पर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन सुनिश्चित कराए जाएं।

विज्ञापन

सातवीं में 55 फीसदी अंक जरूरी
डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि योजना के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। विद्यार्थी वर्तमान में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए। अभिभावकों की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

चार साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति
परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। इसके तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह यानी 12 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति प्रस्तावित है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed