{"_id":"645f43beccf3629bb10f7b38","slug":"kanpur-nikay-chunav-sp-candidate-won-from-begumpurwa-ward-then-wept-bitterly-know-the-reason-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Nikay Chunav: खुशी के आंसू! बेगमपुरवा वार्ड से सपा प्रत्याशी की जीत, जानें क्यों फूट-फूटकर रोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Nikay Chunav: खुशी के आंसू! बेगमपुरवा वार्ड से सपा प्रत्याशी की जीत, जानें क्यों फूट-फूटकर रोया
Sat, 13 May 2023 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 13 May 2023 03:36 PM IST
सार
Kanpur News: बेगमपुरवा वार्ड से जीत हासिल करने वाले सपा प्रत्याशी अकील शानू फूट-फूटकर रोने लगे। इसका कारण है कि वो अपनी जीत पर भरोसा ही नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अकील शानू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। पार्षद सीट में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच बेगमपुरवा वार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जीत हासिल करने वाला सपा प्रत्याशी अकील शानू फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जैसे ही अकील को जीत की सूचना मिली, तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद वो जोर-जोर से रोने लगा। अकील ने यह चुनाव वार्ड 102 से जीता है। बताया जा रहा है कि अकील पिछले 15 सालों से जीत के लिए संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन
अकील शानू ने बताया कि बहुत लंबे संघर्ष के बाद जीत हासिल हुई है। अकील ने बेगमपुरवा से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। वह पिछले काफी समय से जीत की कोशिश में जुटा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। मतगणना के बाद जब उसे जीत का सिंबल दिया गया, तो विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
अकील ने कहा- जनता के विश्वास के लिए धन्यवाद
इसके चलते वो रोने लगा, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अकील ने कहा कि मेरे खिलाफ काफी पैसे वालों ने चुनाव लड़ा था। इस बार मैं जीत इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ और मेरे आंसू निकल आए। कहा कि जीत मिलने से बेहद खुश हूं। जनता के विश्वास के लिए धन्यवाद।