{"_id":"61ccc2617247016ab3182489","slug":"kanpur-news-sudhanshu-trivedi-taunts-on-former-chief-minister-akhilesh-and-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : सुधांशु त्रिवेदी का पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज- अखिलेश पर जिन्ना का साया और ओवैसी पर रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : सुधांशु त्रिवेदी का पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज- अखिलेश पर जिन्ना का साया और ओवैसी पर रूह
Thu, 30 Dec 2021 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:47 AM IST
सार
यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने विवि के दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब ढलान की ओर हैं।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : ANI
विस्तार
अखिलेश यादव पर जिन्ना का साया है और ओवैसी में उनकी रूह बसती है। ओवैसी इस समय वही काम कर रहे हैं जो जिन्ना ने किया था। जिस तरह से जिन्ना ने मुसलमानों को अलग थलग किया था, वैसे ही ओवैसी केवल कट्टरपंथियों को साथ लेकर चल रहे हैं। यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने विवि के दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब ढलान की ओर हैं।
विज्ञापन
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के पास सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट दुरुस्त लॉ एंड आर्डर का है जबकि कुछ पार्टियों का यही प्वाइंट उनकी छवि को नकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ लोग ऐसे बयान देते हैं, जिसका बाद में पार्टी के पास खंडन तक नहीं रहता है। मेट्रो के शिलान्यास पर डॉ. त्रिवेदी बोले कि 21 दिसंबर 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छह घंटे में 5500 योजनाओं का शिलान्यास कर दिया था क्योंकि दो जनवरी से आचार संहिता लगने वाली थी।
विज्ञापन
यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे रुमाल रखकर ट्रेन की सीट बुक कर दी हो। अरे, भई ट्रेन में बैठने के लिए टिकट लेनी पड़ती है, केवल रुमाल रखने से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इसे पूरा करके लोगों को समर्पित कर दिया। सपा इस प्रोजेक्ट को अपना बताकर लोगों को रिझाने का काम कर रही है।
विज्ञापन