{"_id":"62e25041a9142402f5595bbd","slug":"kanpur-news-extortion-at-the-house-of-block-chief-by-becoming-fake-crime-branch-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ब्लॉक प्रमुख के घर उगाही, ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ब्लॉक प्रमुख के घर उगाही, ऐसे खुला मामला
Thu, 28 Jul 2022 02:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:35 PM IST
सार
कानपुर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश देने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिधनू में न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मैथा कानपुर देहात रंजू यादव के घर गुरुवार सुबह तीन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर दबिश दी। जिसमें एक सीओ, एक दरोगा और एक सिपाही ने उगाही के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
बातचीत में शक होने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के गार्ड ने एक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान दो लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर भागे दो लोगों को भी दबोच लिया। जिनके पास से फर्जी पुलिस आई कार्ड, दो वॉकी टॉकी भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में एक ब्लॉक प्रमुख का पूर्व ड्राइवर फर्रुखाबाद निवासी माज पुत्र शब्बर हसन है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बिधनू थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन