फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur news

एसडीएम निरीक्षण के बाद भी नहीं हो रही धान खरीद

Wed, 28 Oct 2020 09:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
kanpur news
बिल्हौर। उप जिलाधिकारी बिल्हौर पीएन सिंह द्वारा सैबसू रोड और जीटी रोड उत्तरी स्थित धान खरीद केंद्रों के निरीक्षण के बाद भी वहां धान खरीद नहीं हो पा रही है। नतीजतन क्षेत्र के पूरा, डोडवा, मकरंद निवादा, सैबसू, लालपुर, मदारा, मोहनपुरवा, गड़रियनपुरवा, सांभी आदि गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी कुछ लोगों के इशारे पर ही धान खरीद कर रहे हैं, शेष सभी को कई बहाने बनाकर टरका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम आलोक तिवारी ने किसानों की धान सरकारी क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वरीयता के साथ खरीदी जा सके इसके लिए इसके लिए तहसील क्षेत्र में 42 धान क्रय केंद्र खोले हैं, बीते दिनों अमर उजाला में धान खरीद केंद्रों की हाल-हकीकत प्रकाशित करने के बाद डीएम ने एसडीएम बिल्हौर को क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। निरीक्षण और हिदायत के बाद भी इलाके के क्रय केंद्रों पर इसका कोई अमल नहीं किया गया। क्षेत्र के धान किसान हरीशंकर, रामआसरे, मरकंद निवादा ने शिवकुमार राजपूत आदि ने बताया कि वह सैबसू रोड स्थित धान बिक्री करने गए थे, जहां कुछ लोगों के इशारे पर केंद्र प्रभारी माया सीपल ने उन्हें धान में कई कमियां बताते हुए टरका दिया।
विज्ञापन

इसी तरह वह जीटी रोड उत्तरी स्थित धान खरीद केंद्र पहुंचे तो वहां भी उन्हें कोई नहीं मिला, सिर्फ धान खरीद केंद्र का बैनर व छन्ना-पंखा ही मिला। वहीं किसानों ने बताया कि गांव में कुछ लोग न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान देने के लिए प्रति क्विंटल दो सौ रुपये की मांग कर रहे हैं और तीन दिनों में बैंक खाते में रुपये भी भेजने का दावा कर रहे हैं। धान बिक्री न होने से पीड़ित किसानों ने एसडीएम बिल्हौर और डिप्टी आरएमओ खाद एवं रसद से मामले का संज्ञान लेकर केंद्रों पर किसान बनकर जांच पड़ताल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले में केंद्र प्रभारी माया सीपल ने बताया कि कुछ किसान आए थे, उनका पंजीयन नहीं था और न ही वह धान नमूना लेकर आए थे, इसलिए उन्हें लौटाया गया। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed