फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur news

धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, निजी आढ़तियों की चांदी

Thu, 22 Oct 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur news
धौरसलार-खजुरी मार्ग पर निजी आढ़ती की जमा धान। - फोटो : DEHAT
शिवराजपुर (बिल्हौर)। सरकार द्वारा 15 अक्तूबर से धान खरीद की शुरुआत तो कर दी गई, पर खरीद प्रक्रिया में जटिलता के चलते ज्यादातर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बड़े पैमाने पर बिचौलिये किसानों की धान खरीद गुपचुप ढंग से केंद्रों में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड शिवराजपुर में करीब आधा दर्जन से भी अधिक खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कृषि उत्पादन मंडी समिति मधई नेवादा के अलावा काकूपुर रब्बन, भौसाना आदि गांवों में निजी खरीद केंद्र भी खोले गए हैं पर कृषि उत्पादन मंडी समिति केंद्र को छोड़ दें तो अन्य खरीद केंद्र पर किसानों का एक दाना भी नहीं खरीदा जा रहा है। लोगों को यह भी पता नहीं है की उनके गांव या अगल-बगल कोई सरकारी धान खरीद केंद्र भी चल रहा है।
विज्ञापन

सदिकामऊ गांव के बड़की सिंह, मझिले सिंह, बहरमापुर गांव के राजन तिवारी आदि ने बताया की सरकारी खरीद केंद्रों में धान लेकर पहुंचने पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा इतने नियम बता दिए जाते हैं। इससे परेशान होकर किसान अपनी धान बाजार मूल्य पर जो कि 11 सौ से लेकर 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल बेचने पर मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने उनकी फसल में कई प्रकार की खामियां बताकर टरका दिया जाता है, जिससे वह मजबूरन निजी आढ़तियों को अपनी धान बिक्री कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed