फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: newlywed woman riding a bike died after being hit by a truck

Kanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: newlywed woman riding a bike died after being hit by a truck
शिवदेवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी के भीमसेन के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होने से पत्नी रोड पर गिर पड़ी। ट्रक का पिछला पहिया सिर के ऊपर चढ़ जाने से नवविवाहिता की मौके पर मौत हो गई। उनकी छह महीने पहले शादी हुई थी। ट्रक चालक 100 मीटर दूर जाकर वाहन खड़ा करके भाग गया।
विज्ञापन


सचेंडी के पंचमपुरवा निवासी नीरज सिंह अहमदाबाद में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। बीती 14 मई को इटावा के भरथना में शिवदेवी (20) से शादी हुई थी। तीन दिन पहले अहमदाबाद से घर आए हैं। बुधवार दोपहर पत्नी को कानपुर खरीदारी कराने बाजार ले गए थे। देर शाम लौटते वक्त भौंती से भीमसेन जाने वाली रोड पर सिटी मॉडल स्कूल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में लिया। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed