{"_id":"61e6a345d0701e3f9a7a83ca","slug":"kanpur-new-police-commissioner-took-feedback-of-complaints-received-on-women-s-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलो...मैं पुलिस कमिश्नर बोल रहा हूं... आपकी समस्या का समाधान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलो...मैं पुलिस कमिश्नर बोल रहा हूं... आपकी समस्या का समाधान हुआ
Tue, 18 Jan 2022 05:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:11 PM IST
सार
सोमवार को पुलिस कमिश्नर अनवरगंज थाने पहुंचे और महिला डेस्क पर शिकायत करने वाली पीड़िताओं के नंबर लिए। एक-एक कर सभी पीड़िताओं से बात की। पुलिस कमिश्नर ने सभी अफसरों को निर्देशित किया कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों पर शत प्रतिशत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैलो... मैं पुलिस कमिश्नर बोल रहा हूं... क्या आपकी समस्या का समाधान हो गया? कुछ इस तरह से पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने सोमवार को जनता से पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया। ये शिकायतें महिला हेल्पलाइन पर की गई थीं। उन्होंने तीन-चार पीड़िताओं को फोन किया, सभी का जवाब सकारात्मक रहा। पूर्वी क्षेत्र के कई थानों का निरीक्षण भी किया।
दरअसल हर थानेे में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई होती है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर अनवरगंज थाने पहुंचे और महिला डेस्क पर शिकायत करने वाली पीड़िताओं के नंबर लिए। एक-एक कर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल हर थानेे में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई होती है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर अनवरगंज थाने पहुंचे और महिला डेस्क पर शिकायत करने वाली पीड़िताओं के नंबर लिए। एक-एक कर बात की।
विज्ञापन
बेकनगंज थाने में भी इसी तरह से फीडबैक लिया। पुलिस कमिश्नर ने सभी अफसरों को निर्देशित किया कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों पर शत प्रतिशत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को और मजबूत कर हर अफसर फीडबैक जरूर ले।
विज्ञापन